विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया का केस लड़ने वाले वकील अभिनव चंद्रचूड़? जानिए इनसे जुड़ी 5 बातें

Published: Tue, 18 Feb 2025 02:14 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2025 05:07 PM (IST)

Ranveer Allahbadia सुप्रीम कोर्ट रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर बेहद नाराज है। शीर्ष कोर्ट ने रणवीर का पासपोर्ट जब्त करने ...और पढ़ें

रणवीर इलाहाबादिया और वकील अभिनव चंद्रचूड़। ( फाइल फोटो )
रणवीर इलाहाबादिया और वकील अभिनव चंद्रचूड़। ( फाइल फोटो )

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को लगाई कड़ी फटकार।
  2. पासपोर्ट जब्त करना होगा, बिना अनुमति नहीं जा सकेंगे विदेश।
  3. सीजेआई ने कहा- आपकी भाषा अपमान और आपत्तिजनक थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि इनके दिमाग में गंदगी भरी है। इस पर हम क्या सुनवाई करे? इनकी बातों से पूरा समाज शर्मिंदा है। ऐसे व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए।

अदालत ने रणवीर को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ ने रणवीर इलाहाबादिया का पक्ष रखा। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं अभिनव चंद्रचूड़?

  • रणवीर के वकील अभिनव चंद्रचूड़ देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे हैं। अभिनव चंद्रचूड़ माननीय न्यायमूर्ति डीपी मैडन पुरस्कार भी जीत चुके हैं। अभिनव ने अपने पिता के मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहते हुए कभी भी शीर्ष अदालत में कोई केस नहीं लड़ा। अभिनव के दादा न्यायमूर्ति वाईवी चंद्रचूड़ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्य न्यायाधीश थे।
  •  अभिनव अंतरराष्ट्रीय लॉ फर्म गिब्सन और डन एंड क्रचर में काम कर चुके हैं। मौजूद समय में वे बॉम्बे हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। अभिनव हार्वर्ड लॉ स्कूल में डाना स्कॉलर भी रह चुके हैं।
  • अभिनव ने साल 2008 में मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी और बीएलएस की डिग्री हासिल की। एक साल बाद 2009 में हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की।
  • फ्रैंकलिन फैमिली स्कॉलर रहे अभिनव चंद्रचूड़ ने स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल से मास्टर ऑफ द साइंस ऑफ लॉ और डॉक्टर ऑफ द साइंस ऑफ लॉ की उपाधि हासिल की।
  • अभिनव चंद्रचूड़ कई पुस्तक के लेखक भी हैं। उन्होंने 2017 में फ्री स्पीच एंड द कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया और 2018 में सुप्रीम व्हिस्पर्स: कन्वर्सेशन विद जजेज ऑफ द सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया 1980-1989 किताब लिखी।

क्या है मामला?

कॉमेडियन समय रैना का यूट्यूब पर 'इंडियाज गॉट लैटेंट' नाम से एक शो आता है। इस शो में पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया भी पहुंचे थे। मगर यहां उन्होंने बेहद विवादित टिप्पणी की। उनकी यह टिप्पणी माता-पिता के ऊपर थी। वीडियो वायरल होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में रणवीर के खिलाफ मुकदमों की झड़ी लगई। असम में समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मुखीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: 'फटकार भी और राहत भी', Ranveer Allahbadia मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? पढ़ें 10 बड़ी बातें

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia को SC की फटकार; कोर्ट ने कहा, 'इनके दिमाग में गंदगी भरी है, यूट्यूबर का पासपोर्ट जब्त करें'