Move to Jagran APP

आर्थिक गतिविधियों में शामिल लोगों की शादी की औसत उम्र बढ़ी

देश की जनसंख्या की शादी की औसत उम्र के मामले में सकारात्मक रुझान सामने आया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 10:24 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 11:01 PM (IST)
आर्थिक गतिविधियों में शामिल लोगों की शादी की औसत उम्र बढ़ी

नई दिल्ली। कृषि श्रमिकों समेत विभिन्न श्रेणियों की आर्थिक गतिविधियों में शामिल देश की जनसंख्या की शादी की औसत उम्र के मामले में सकारात्मक रुझान सामने आया है। पिछले एक दशक में इसमें वृद्धि हुई है।

loksabha election banner

सोमवार को जारी हुई 2011 की जनसंख्या रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुष किसानों की शादी की औसत उम्र 2001-2011 के दौरान 21.5 वर्ष से बढ़कर 22.5 वर्ष हो गई। महिला किसानों की यह उम्र 2001 के 17.6 वर्ष से बढ़कर 2011 में 18.6 वर्ष हो गई।

पुरुष कृषि श्रमिकों की शादी की औसत आयु एक दशक पहले के 21.8 वर्ष से बढ़कर 22.5 वर्ष हो गई। इसी तरह महिला कृषि श्रमिकों उम्र 17.7 वर्ष से बढ़कर 2011 में 18.5 वर्ष हो गई। हाशिये के पुरुष कामगारों की शादी की औसत आयु एक दशक पहले 21.8 वर्ष की तुलना में 2011 में बढ़कर 22.5 वर्ष हो गई।

जबकि हाशिये की महिला कामगारों की यह उम्र 2001 के 17.6 वर्ष से बढ़कर 2011 में 18.7 वर्ष हो गई। हालांकि घरेलू कामगारों की शादी की औसत आयु में कमी आई है। इस श्रेणी में पुरुषों की शादी की औसत आयु 2001 के 23.7 वर्ष से घटकर 2011 में 23.4 वर्ष रह गई। जबकि महिला घरेलू कामगारों की यह उम्र 2001 के 19.5 वर्ष से घटकर 2011 में 19.1 हो गई।

पुरुष मुख्य कामगारों की विवाह की औसत उम्र 2001 में 22.6 वर्ष थी जो 2011 में बढ़कर 23.5 वर्ष हो गई। महिला मुख्य कामगारों की 18.2 वर्ष से बढ़कर 19.2 वर्ष हो गई। पुरुष गैर-कामगारों की विवाह की औसत आयु 2001 के 22.8 वर्ष से बढ़कर 2011 में 23.5 वर्ष हो गई। जबकि महिला गैर-कामगारों की यह उम्र 18.5 वर्ष से बढ़कर 19.4 वर्ष हो गई।

स्वामी को पीएम मोदी की नसीहत, कहा- पार्टी से बड़ा नहीं कोई नेता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.