'माय सिटी माय प्राइड' अभियान हर आम शहरी के मन की बात!
'माय सिटी माय प्राइड' अभियान हर उस आम शहरी के मन की बात है जो अपने शहर को विकसित होते देखना चाहता है।
हरदीप सिंह पुरी
'माय सिटी माय प्राइड' अभियान हर उस आम शहरी के मन की बात है जो अपने शहर को विकसित होते देखना चाहता है। यह भी सच है कि कोई भी देश या शहर उतना ही विकसित माना जाता है, जितनी विकसित इन्फ्रास्ट्रक्चर यानी उसकी बुनियादी सुविधाएं होती है। बिजली-पानी, सड़कें,स्कूल-कॉलेज से लेकर रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, स्टेडियम, पुल और बांध भी बुनियादी विकास के आधारभूत हिस्सा हैं। लेकिन अब सिर्फ विकास नहीं,बल्कि सुनियोजित विकास की बात हो रही है, जिसमें पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाता है।
अपने शहर को शानदार बनाने की मुहिम में शामिल हों, यहां करें क्लिक और रेट करें अपनी सिटी
केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दैनिक जागरण के 'माय सिटी माय प्राइड' अभियान को सुनियोजित विकास की दिशा में एक सजग कदम मानते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। इसकी सफलता की कामना करते हुए श्री पुरी ने अपने संदेश पत्र में कहा कि शहरी विकास और आवास मंत्रालय को विश्वास है कि दक्षता और सुविधाओं के आधार पर इन 10 शहरों के लोगों द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर की रैंकिंग और उसके बाद विशेषज्ञों के मशविरे से निकलने वाले परिणाम निश्चित तौर पर उपयोगी साबित होंगे।
आवास कार्य एवं शहरी मंत्री श्री पुरी ने कहा कि हमें विश्वास है कि “माय सिटी माय प्राइड” अभियान लोगों को न सिर्फ अपने शहर के करीब लाएगा, बल्कि वहां के जीवन स्तर को बेहतर बनाने कि दिशा में भी एक सकारात्मक प्रयास साबित होगा।
(केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
Twitter -https://twitter.com/hardeepspuri
FB - https://www.facebook.com/HardeepSPuri
अपने शहर को शानदार बनाने की मुहिम में शामिल हों, यहां करें क्लिक और रेट करें अपनी सिटी