Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में एमबीबीएस छात्र की चाकू मार कर हत्‍या, दो आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के यवतमाल में वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कालेज में टायलेट करने से हुए विवाद के बाद एक छात्र की हत्या कर दी गई। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। गुस्साए छात्रों ने परिसर में नारेबाजी की।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 09:29 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 09:29 PM (IST)
महाराष्ट्र में एमबीबीएस छात्र की चाकू मार कर हत्‍या, दो आरोपी गिरफ्तार
अशोक सुरेंद्र पाल नाम का मृतक छात्र एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहा था

 मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के यवतमाल में वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कालेज  परिसर में एक छात्र की हत्या कर दी गई। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। इस मामले की वजह से अन्य छात्र आक्रामक हो गए और गुस्साए छात्रों ने परिसर में नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अशोक पाल के परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले में लीपापोती में जुटी है। असली अपराधियों तक नहीं पहुंच पा रही है।

loksabha election banner

अशोक सुरेंद्र पाल नाम का मृतक छात्र एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहा था, जो मूल रूप से मुंबई से सटे ठाणे जिले का रहनेवाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेडिकल छात्र अशोक पाल 10 नवंबर को करीब साढ़े आठ बजे पुस्तकालय से अपने कमरे में जा रहा था। उसी समय उसे अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया। सीने में दो बार वार करने से वह खून से लथपथ हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कालेज के अन्य छात्रों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। करीब रात साढ़े ग्यारह बजे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार महीने पहले शहर के कुछ युवकों से उसके बैच के लड़कों से विवाद हुआ था। उस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को भी दी गई थी और मामला लगभग सुलझ गया था।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर रहे सिटी थानेदार नंदकिशोर पंत ने बताया कि फिलहाल दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। करीब तीन-चार महीने पहले कुछ बाहरी छात्रों के साथ अशोक पाल के बैच के लड़कों  से टायलेट को लेकर ग्रंथालय परिसर के बाहर विवाद हुआ था। विवाद का गुस्सा आरोपियों ने अशोक पाल को मौत के घाट उतारकर निकाला। आरोपी आकाश गोफने व तुषार गडदेवते को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच शुरू है। इस हत्या की साजिश में और कितने लोग शामिल हैं, उन सभी को ढूंढ निकाला जाएगा।

ज्ञात हो क‍ि कालेज के अन्य छात्रों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से पढ़ने आए इन छात्रों ने मैनेजमेंट पर भी आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि कालेज परिसर में सीसीटीवी और पर्याप्त सुरक्षाकर्मी होते तो ये हादसा टाला जा सकता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.