विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

New Rules: LPG से गेमिंग तक... 1 मई से देशभर में होंगे 5 बड़े बदलाव

Published: Thu, 30 Apr 2026 06:09 PM (IST)

मई की पहली तारीख से देश में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो रहे हैं, जो आम जनजीवन को प्रभावित करेंगे। ...और पढ़ें

1 मई से होंगे लागू होंगे नए नियम

1 मई से होंगे लागू होंगे नए नियम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महीने की पहली तारीख सिर्फ कैलेंडर नहीं बदलती बल्कि बदल देती हैं कई नियम। अप्रैल महीने के खात्मे के साथ ही मई की शुरुआत कई अहम बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों में एलपीजी सिलिंडर के दाम, ऑनलाइन गेमिंग नियम के साथ बैंकिंग से भी जुड़े कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में आइये जानते हैं पांच ऐसे बदलाव जो इस महीने की पहली तारीख से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालेंगे।

1.एलपीजी सिलिंडर के दाम में बदलाव

अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद, भारत में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दामों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियां इस बढ़े हुए बोझ को खुद वहन कर रही हैं।

हालांकि, वैश्विक कच्चे तेल के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। आमतौर पर तेल कंपनियां महीने की शुरुआत में कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 मई से LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है।

20260421015L

2. ऑनलाइन गेमिंग में अहम बदलाव

सबसे चर्चित बदलाव ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र में आ रहे हैं। 'प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट, 2025' के तहत 1 मई से 'ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026' लागू होंगे। इसके अंतर्गत ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) का गठन किया गया है, जो ऑनलाइन गेम्स को रेगुलेट, क्लासिफाई और मॉनिटर करेगी। गेम्स को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा- ऑनलाइन मनी गेम्स, ऑनलाइन सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स।

उच्च जोखिम या उच्च मूल्य वाले गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए अनिवार्य रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। यूजर्स की सुरक्षा के लिए आयु प्रतिबंध, पैरेंटल कंट्रोल, समय सीमा, फेयर-प्ले मॉनिटरिंग और वित्तीय लेन-देन पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। विदेशी कंपनियों द्वारा संचालित गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को भी, अगर वे भारतीय यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं, तो भारतीय नियमों का पालन करना होगा, भले ही उनका मुख्यालय कहीं भी हो।

online gaming rules india

3. CNG-PNG के दाम में बदलाव

1 मई 2026 से आम जनता की जेब पर एक बार फिर बोझ बढ़ने की संभावना है। तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के साथ-साथ हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दामों में भी संशोधन कर नए रेट जारी कर सकती हैं। अप्रैल की शुरुआत में ATF की कीमत अचानक दोगुनी कर दी गई थी, जिसके बाद भारी विरोध के चलते बढ़े हुए दाम वापस ले लिए गए थे।

अब मई के पहले दिन फिर से ATF की कीमत में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा CNG और PNG के दामों में भी संशोधन की संभावना है। इससे हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों से लेकर सड़क पर अपना वाहन चलाने वाले आम लोगों तक सभी पर असर पड़ने की आशंका है। परिवहन और घरेलू ईंधन के दाम बढ़ने से महंगाई एक बार फिर बढ़ सकती है।

cng

4.मई में बंपर बैंक छुट्टियां 

अगर आप मई महीने के लिए बैंकिंग से जुड़े कामों पर निर्भर हैं, तो घर से बाहर निकलने से पहले RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। क्योंकि इस बार मई महीने में बैंक में छुट्टियों की भरमार है। दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा, महाराष्ट्र दिवस (लेबर डे), रवींद्रनाथ टैगोर जयंती और ईद-उल-अज़्हा (बकरीद) जैसे कई मौकों पर बैंकों में छुट्टी हैं।

bank

5. क्रेडिट कार्ड से जुड़े बदलाव

1 मई 2026 से क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए SBI Card के नियमों में तीसरा बड़ा बदलाव होने जा रहा है। SBI Card की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, लेट पेमेंट चार्ज और एनुअल फीस से जुड़े बदलाव किए गए हैं। नए नियमों के तहत, अगर आपका बकाया राशि 100 रुपये से अधिक लेकिन 500 रुपये तक है, तो लेट पेमेंट चार्ज अब 100 रुपये होगा।

credit

वहीं, 500 रुपये से अधिक और 1,000 रुपये तक के बकाए पर यह शुल्क 500 रुपये कर दिया जाएगा। बाकी अन्य चार्जेस पहले की तरह ही रहेंगे। इसके अलावा, BPCL SBI Credit Card की 499 रुपये की सालाना फीस को अब रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैशबैक के रूप में वापस पाने के लिए न्यूनतम सालाना खर्च को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है। पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी। ये बदलाव 1 मई 2026 से लागू होंगे।

यह भी पढ़ें- Gas Booking Rules: LPG की कीमत से ऑनलाइन गेम तक... 1 मई से होंगे बड़े बदलाव