विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिक्किम में NH-10 पर लैंडस्लाइड, रास्ता बंद होने से कई गाड़ियां फंसीं

Published: Sun, 19 Jul 2026 12:38 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2026 02:09 PM (IST)

सिक्किम में राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के 20वें माइल पर भारी भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है।

HighLights

  1. NH-10 पर 20वें माइल पर भारी भूस्खलन से सड़क बंद।

  2. वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

  3. NHIDCAL द्वारा सड़क बहाली और मलबा हटाने का कार्य जारी।

जागरण संवाददाता, गंगटोक। राष्ट्रीय राजमार्ग-10 (एनएच-10) के 20वें माइल स्थित भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सड़क बहाली और मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। यह कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCAL) द्वारा किया जा रहा है।

भारी भूस्खलन के कारण प्रभावित इस हिस्से में फिलहाल वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। सड़क पर जमा मलबे को हटाने और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए भारी मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।

gangtok land slide News

जानकारी के अनुसार सड़क को पूरी तरह साफ कर यातायात के लिए खोलने में अभी कुछ और दिन लग सकते हैं।

संबंधित अधिकारियों ने यात्रियों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

एनएच-10 सिक्किम और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसके बंद रहने से यात्रियों और मालवाहक वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से बहाल करने के प्रयास जारी हैं।