विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब कहां आंदोलन करेंगे मनोज जरांगे? बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- तुरंत खाली करें आजाद मैदान

Published: Tue, 02 Sep 2025 03:55 PM (IST)

महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे का मामला बढ़ता जा रहा है जिस पर बॉम्बे हाई कोर्ट में ...और पढ़ें

मनोज जरांगे को लगी हाई कोर्ट की फटकार।
मनोज जरांगे को लगी हाई कोर्ट की फटकार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई भी हो रही है। अदालत ने जरांगे को फटकार लगाते हुए कहा कि आजाद मैदान को खाली करना पड़ेगा। वहीं, पुलिस भी मैदान को खाली कराने के लिए पहुंची।

मनोज जारंगे पाटिल के वकील सतीश मानेशिंदे के अनुरोध पर, बॉम्बे उच्च न्यायालय ने पहले के आदेशों के अनुपालन के आधार पर मामले की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी। मनोज जरांगे ने एक बयान जारी कर अपने समर्थकों से अपील की है कि वे यातायात संबंधी कोई समस्या न पैदा करें और 5,000 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा न करें।

अटॉर्नी जनरल ने क्या कहा?

अटॉर्नी जनरल बीरेंद्र सराफ ने कहा, "हमने पुलिस के माध्यम से सभी प्रक्रियाओं का पालन किया है और उनके द्वारा किए गए उल्लंघनों की एक सूची भी उपलब्ध कराई है। इसलिए मैं अपने विद्वान मित्र (मानेशिंदे) से अनुरोध करता हूं कि वे एक वचन दें कि वे पूरी तरह से मुंबई छोड़कर चले जाएंगे। इसका असर तभी होगा जब उनके मुवक्किल और उनके समर्थक मुंबई छोड़कर चले जाएंगे। गणेशोत्सव चल रहा है और हजारों लोग सड़कों पर हैं और हमें पुलिसकर्मियों के साथ कानून-व्यवस्था भी बनाए रखनी है।"

हाई कोर्ट ने क्या कहा?

हाई कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल से कहा, "आपको दूसरे ही दिन हमारे पास आकर कहना चाहिए था कि लोगों की संख्या 5000 से ज्यादा है। आपने इस स्थिति को यहां तक आने दिया। हम आपके खिलाफ भी आदेश पारित करेंगे, क्योंकि आपने भी हमारे आदेशों का उल्लंघन किया है।"

कोर्ट ने आगे कहा, "हम मामले की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि इसका कोई नतीजा निकलेगा।"

पुलिस आजाद मैदान खाली कराने पहुंची

जोन 1 के डीसीपी प्रवीण मुंडे और अन्य पुलिस अधिकारी आजाद मैदान को खाली कराने पहुंचे। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारंगे पाटिल यहां भूख हड़ताल पर हैं और उनके समर्थक भी यहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के आदेश के अनुसार कार्रवाई कर रहे हैं। हम इलाका खाली कराने आए हैं। अगर कोई इसमें बाधा डालता है तो कार्रवाई की जाएगी।

आज सुबह, मुंबई पुलिस ने पाटिल को अदालत और पुलिस द्वारा विरोध प्रदर्शन के लिए दी गई शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस जारी किया। आजाद मैदान पुलिस ने उनकी कोर कमेटी को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द आजाद मैदान खाली करने को कहा।

यह भी पढ़ें- Maratha quota stir: 'मांगें पूरी होने तक नहीं छोड़ूंगा मुंबई', हाईकोर्ट के आदेश के बाद बोले मनोज जरांगे