छत्तीसगढ़ में सरपंच पति की हत्या कर नक्सलियों ने बोला- शव पड़ा है ले जाना
छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक व नई सड़क का लोकार्पण करने पर सरपंच के पति की हत्या कर दी।
By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 10:43 PM (IST)
नईदुनिया, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक व नई सड़क का लोकार्पण करने पर सरपंच के पति की हत्या कर दी। कांकेर जिले के सिकसोड़ क्षेत्र के मांझीकुरूसबोड़ी निवासी लालसाय गावड़े (35 वर्ष) की पत्नी प्रमिला दुग्गा कोयलीबेड़ा ब्लॉक की छोटेबोदेली पंचायत की सरपंच हैं।
प्रमिला के मुताबिक शनिवार शाम छह बजे बैठक में शामिल होकर वह अपने पति के लालसाय के साथ घर पहुंची ही थी कि करीब 13 नक्सली उन्हें पकड़कर दोनों हाथ बांधकर जमीन पर घसीटते हुए ले जाने लगे। पीछे-पीछे पूरा परिवार नक्सलियों से मिन्नतें करता रहा।
बाद में नक्सलियों के कमांडर दर्शन पिद्दा ने उन्हें छोड़ कर वापस भाग जाने की धमकी दी। इस दौरान पति लालसाय को पकड़ लिया। कुछ देर बाद लालसाय की हत्या कर नक्सली फिर सरपंच के घर पहुंचे और बताया कि गांव के बीच लालसाय की हत्या कर दी है। शव पड़ा है, उठा लें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें