गुवाहाटी में होटल में अंधाधुंध फायरिंग में महिला समेत 6 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
गुवाहाटी में एक होटल में पास अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की, जिसमें एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

गुवाहाटी में होटल के पास अंधाधुंध गोलीबारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक होटल के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस वारदात में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों में होटल के कर्मचारी और स्टाफ भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी, 6 की मौत
यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे GS रोड के व्यस्त कमर्शियल इलाके लचित नगर में होटल बिलास इन में हुई।। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की आला टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। गोलीबारी करने वाले बदमाशों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
रेस्टोरेंट के अंदर चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो और लोगों ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।
पुलिस जांच में जुटी
गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को मौके से अब तक चार शव मिले हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई है। उन्होंने अंदेशा जताया कि जांच के दौरान मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही गोलीबारी के पीछे की वजह साफ हो पाई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
