Move to Jagran APP

कर्नाटक के तुंगा नदी में मृत मिली कई मछलियां, नदी में जहरीला रसायन मिलाए जाने का संदेह

कर्नाटक में शिवमोगा जिले के तुंगा नदी में जहरीला रसायन मिलाए जाने से नदी की सभी मछलियां मृत पाई गईं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 08:44 AM (IST)
कर्नाटक के तुंगा नदी में मृत मिली कई मछलियां, नदी में जहरीला रसायन मिलाए जाने का संदेह
कर्नाटक के तुंगा नदी में मृत मिली कई मछलियां, नदी में जहरीला रसायन मिलाए जाने का संदेह

शिवमोगा, एएनआइ। कर्नाटक तुंगा नदी पर कई मछलियां मृत पाई गईं हैं। शिवमोगा जिले के मत्तूर-होसहल्ली की यह घटना है। भारी संख्या में मछलियों के मृत पाए जाने से गांव वाले इस घटना से हैरान रह गए। मछलियों के मृत पाए जाने की जानकारी मिलते ही पंचायत विकास अधिकारी मौके पर पहुंच गए। नदी के पानी और मृत मछलियों कि जांच के लिए नमूना भेज दिया गया है। शुरुआती जांच के बाद पंचायत अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों द्वारा पानी में जहरीला रसायन मिलाए जाने का संदेह है। इसके साथ ही अधिकारियों ने गांव वालों को नदी का जहरीला पानी उपयोग करने से मना किया है। 

loksabha election banner

नदी में जहर मिलाए जाने व काफी संख्या में मृत मछलियों के पाए जाने से गांव वालों में दहशत का माहौल है। गांव वालों का कहना है कि नदीं में मृत मछलियों के बार में अधिकारियों को इस बारे में बताया गया है। जानकारी होते ही पंचायत से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मछलियां के सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए लेकर गए। अधिकारियों ने गांव वालों को आश्वासन दिया है कि सभी उचित उपाय किए जाएंगे और हर संभव मदद की जाएगी।

गौरतलब है कि तुंगा नदी पश्चिमी घाट में निकलती है और शिवमोगा सहित कर्नाटक के कई शहरों को साफ पानी पहुंचाती है। कई गांव नदी के पानी को सिंचाई के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। तुंगा नगी कर्नाटक की भद्रा नदी से मिलती है और मध्य कर्नाटक तक बहती है। यहां के किसानों के लिए यह नदी सिंचाई का प्रमुख साधन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.