Move to Jagran APP

मालिनी अवस्थी के विरोध में मनोज ने लौटाया सम्मान

पटना [जागरण संवाददाता]। अवधी की गायिका मालिनी अवस्थी को भोजपुरी अकादमी, बिहार का अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक राजदूत बनाए जाने से नाराज भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी ने शुक्रवार को अपना सम्मान लौटा दिया। उनके साथ एक अन्य भोजपुरी गायक भरत शर्मा ब्यास ने भी अपना सम्मान लौटा दिया। उनका कहना था कि अकादमी ने बिहा

By Edited By: Published: Fri, 16 Aug 2013 09:23 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2013 09:28 PM (IST)
मालिनी अवस्थी के विरोध में मनोज ने लौटाया सम्मान

पटना [जागरण संवाददाता]। अवधी की गायिका मालिनी अवस्थी को भोजपुरी अकादमी, बिहार का अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक राजदूत बनाए जाने से नाराज भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी ने शुक्रवार को अपना सम्मान लौटा दिया। उनके साथ एक अन्य भोजपुरी गायक भरत शर्मा ब्यास ने भी अपना सम्मान लौटा दिया। उनका कहना था कि अकादमी ने बिहार के भोजपुरी कलाकारों का अपमान किया है। इस पर अकादमी अध्यक्ष ने उन्हें काली सूची में डालने की चेतावनी दी।

loksabha election banner

इक्जीबिशन रोड स्थित होटल पाटलिपुत्र एक्जोएटिका में अभिनेता व गायक मनोज तिवारी ने कहा कि '21 जुलाई को अकादमी की ओर से रविन्द्र भवन में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें अकादमी की ओर से 21 लोगों को सम्मानित किया गया, जिसमें मैं और भरत शर्मा भी शामिल थे। लेकिन कार्यक्रम में बोलने का मौका सिर्फ मालिनी अवस्थी को दिया गया। इसके बाद सात अगस्त को अकादमी ने उन्हें अपना अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक राजदूत बना दिया। मैं इस फैसले से हैरान हूं। मालिनी अवस्थी अवधी की गायिका हैं। अकादमी ने भोजपुरी कलाकारों शारदा सिन्हा, रवि किशन, भरत शर्मा ब्यास, दिनेश लाल आदि की उपेक्षा की है।' भरत शर्मा के प्रतिनिधि संतोष राय ने भी ब्यास की ओर से उनका सम्मान लौटाए जाने की घोषणा की।

मनोज तिवारी के इस कदम से नाराज भोजपुरी अकादमी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्हें चेतावनी दी। अकादमी के अध्यक्ष प्रो. आरके दुबे ने कहा कि अगर मनोज तिवारी राजनीतिक हरकतों से बाज नहीं आए तो उन्हें काली सूची में डाल दिया जाएगा। वे राजनीतिक कारणों से सम्मान लौटा रहे हैं। मामले में शिक्षा विभाग के प्रवक्ता एवं संयुक्त निदेशक आरएस सिंह ने बताया कि भोजपुरी अकादमी के अध्यक्ष प्रो. आरके दुबे ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर यह काम किया है। सच्चाई यह है कि सरकार की ओर से मालिनी अवस्थी को भोजपुरी भाषा का सांस्कृतिक राजदूत नहीं बनाया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.