Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशावसियों से अपील- इस दिवाली सैनिकों के नाम जलाएं एक दीया
मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशावासियों से इस दिवाली पर अपने घर में सैनिकों के नाम एक दिया जलाने की अपील की है। जानें दशहरा पर देशावासियों पीएम ने और क्या दिया संदेश। Remember soldiers guarding our borders light a diya for them
नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडिया कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को इस दिवाली सैनिकों के नाम एक दिया जलाने की अपील की है।अपने संबोधन में पीएम ने अपील करते हुए कहा,'हमें अपने उन जांबजा सैनिकों को याद रखना चाहिए जो त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हुए हैं और भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे है। इसलिए हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने है। हमें अपने घरों में भारत मात के इन वीर बेट-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है'।
जवानों के साथ खड़ा है पूरा देश
वहीं जवानों का मनोबल बढ़ाते हे आगे कहा,'मैं अपने वीर जवानों से कहना चाहता हूं भले ही आर सीमा पर हो, लेकिन पूरा देश आपके साथ है। इसके साथ ही मैं उन परिवारों के त्याग को भी नमन करता हूं जिनके बेटे आज सरहद पर भारत माता की सुराक्षा में हैं'।
दशहरा पर दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरा पर भी एक बार फिर से देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दशहरा संकटों पर जीत का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का पर्व तो है ही, साथ ही ये त्योहार संकटों पर जीत का भी उत्सव भी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी लोगों से कहा कि खरीदारी करते हुए वोकल फॉर लोकल का संदेश याद रखें।
सरदार पटेल को भी किया याद
मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती, 31 अक्टूबर को हम सब 'राष्ट्र्रीय एकता दिवस' के तौर पर मनाएंगे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपना पूरा जीवन एकजुटता के लिए समर्पित कर दिया। वे विविधता में एकता का मंत्र हर भारतीय के मन में जगाने वाले थे।