विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Mann Ki Baat' का आज 103वां एपिसोड, कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश में BJP ने की खास तैयारी

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Sun, 30 Jul 2023 03:49 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jul 2023 05:54 AM (IST)

मन की बात कार्यक्रम का आज यानी शनिवार का 103वां एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। साल 2014 में शुरू किए गए ...और पढ़ें

मन की बात का 103वां एपिसोड को आज टेलीकास्ट किया जाएगा। (फोटो सोर्स: जागरण)
मन की बात का 103वां एपिसोड को आज टेलीकास्ट किया जाएगा। (फोटो सोर्स: जागरण)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 30 जुलाई को एक बार फिर 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करने वाले हैं। मन की बात का यह 103वां एपिसोड है। सुबह 11 बजे प्रोग्राम को टेलीकास्ट किया जाएगा। 18 जून को मन की बात का 102 एपिसोड को टेलीकास्ट किया गया था। वहीं, अप्रैल में 100वां एपिसोड टेलीकास्ट किया गया था।

नियमित रूप से 23 करोड़ लोग सुनते हैं कार्यक्रम

साल 2014 में शुरू किए गए मन की बात कार्यक्रम को देश की करोड़ों जनता सुनती है। में आइआइएम रोहतक के अध्ययन में बताया गया था कि इस कार्यक्रम को 23 करोड़ लोगों ने नियमित रूप से सुना है। जबकि इसके बारे में देश के 98 फीसद लोग जनाते है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होता है।

गोंढ़ा में 2,604 बूथों पर मन की बात का होगा प्रसारण

उत्तर प्रदेश के गोढ़ा में तकरीबन 2,604 बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनाया जाएगा। बीजेपी की ओर से गोंढा और कई जिलों में चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत रविवार को गोंढ़ा जिले के दो 2,604 बूथों पर टीवी और रोडियों के जरिए कार्यक्रम को टेलीकास्ट करने की तैयारी की गई है।