पीएम ने मीडिया को दिखाई लक्ष्मण रेखा
नई दिल्ली। पिछले कुछ वर्षो से लगातार मीडिया के निशाने पर रहने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को मीडिया को ही लक्ष्मण रेखा दिखा दी। उन्होंने सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सावधान रहने की जरूरत बताई। इस मौके पर संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मीडिया को सचेत रहने की नसीहत दी। यहां राष्ट्रीय मीडिया केंद्र का उद्घाटन करते हुए प
नई दिल्ली। पिछले कुछ वर्षो से लगातार मीडिया के निशाने पर रहने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को मीडिया को ही लक्ष्मण रेखा दिखा दी। उन्होंने सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सावधान रहने की जरूरत बताई। इस मौके पर संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मीडिया को सचेत रहने की नसीहत दी।
यहां राष्ट्रीय मीडिया केंद्र का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में स्वतंत्र जांच की भारी मांग है। लोगों को बहुत से सवालों के जवाब चाहिए। लेकिन अपनी जवाबदेही पूरी करते समय बहुत सी सावधानियां बरतने की भी जरूरत है। साथ ही उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया कि उनकी सरकार स्वतंत्र, बहुलतावादी और निष्पक्ष मीडिया के लिए प्रतिबद्ध है। इसी तरह संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी कहा कि कई बार मीडिया की भाषा और मर्यादा अवांछित हो जाती है। मैं स्वीकार करती हूं कि कई बार मीडिया राजनैतिक प्रतिष्ठान को असहज कर देता है।
प्रधानमंत्री ने मीडिया उद्योग मेंतेजी से हुए विकास के लिए भी परोक्ष रूप से श्रेय लिया। उन्होंने कहा कि भारत में 90 के दशक से ही मीडिया उद्योग का तेजी से विकास शुरू हुआ। यह सिर्फ संयोग नहीं था, बल्कि उस दौरान देश में शुरू किए गए आर्थिक सुधारों का मीडिया को फायदा मिला। उन्होंने सोशल मीडिया को लेकर बहुत सतर्कता से पेश आने की जरूरत बताई। इस लिहाज से उन्होंने पिछले साल का वाकया याद दिलाया, जब सोशल नेटवर्किग वेबसाइटों के जरिये देशभर में एक खास वर्ग के प्रति दुष्प्रचार किया गया था।
सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी के मुताबिक राष्ट्रीय मीडिया केंद्र वाशिंगटन और टोक्यो के टक्कर का है। मंत्रालय के पत्र सूचना ब्यूरो (पीआइबी) के अधिकारी यहां बैठेंगे। साथ ही यहां मीडिया कर्मियों के लिए काम करने की भी जगह होगी। इसके साथ ही तिवारी ने मीडिया की भूमिका के साथ-साथ सोशल मीडिया में सरकार की मौजूदगी के प्रयासों पर रोशनी डाली।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर