विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मणिपुर के कामजोंग में महिला की गोली मारकर हत्या, तनाव के बीच कुकी-नागा समूहों में फायरिंग जारी

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:09 AM (IST)

मणिपुर के कामजोंग जिले में एक पांच बच्चों की मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है।

मणिपुर हिंसा (File Photo)

मणिपुर हिंसा (File Photo)

HighLights

  1. कामजोंग में पांच बच्चों की मां की हत्या।

  2. घटना के बाद कुकी-नगा समूहों में गोलीबारी शुरू।

  3. प्रशासन ने इलाके में सख्त पाबंदियां लागू कीं।

डिजिटल डेस्क, इंफाल। अशांत मणिपुर से एक बार फिर बेहद तनावपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य के कामजोंग जिले में एक 5 बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस वारदात के बाद इलाके में भारी हिंसा भड़क उठी है और कुकी तथा नगा समूहों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई है। हालात को बेकाबू होते देख प्रशासन ने इलाके में सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं।

कब और कहां हुई घटना?

बता दें कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:35 बजे चासाद गांव की है। मामले में अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि शुक्रवार रात चासाद गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला को गोली मार दी। पांच बच्चों की इस मां को गर्दन के पास गोली लगी थी, जिससे उसने मौके पर ही कुछ मिनटों के भीतर दम तोड़ दिया।

कब और कहां हुई घटना?समय: शुक्रवार रात करीब 9:35 बजे
स्थान: चासाद (Chassad) गांव, जो कि नागा बहुसंख्यक जिले के भीतर एक कुकी-बहुल बस्ती है।
कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?हत्या की वारदात: अधिकारियों ने पीटीआई (PTI) को बताया कि शुक्रवार रात चासाद गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला को गोली मार दी। पांच बच्चों की इस मां को गर्दन के पास गोली लगी थी, जिससे उसने मौके पर ही कुछ मिनटों के भीतर दम तोड़ दिया।