जनगणना से पहले NRC लागू करने की मांग पर मणिपुर सरकार गंभीर, कहा- हरसंभव प्रयास जारी
मणिपुर सरकार ने जनगणना से पहले राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की नागरिक समाज समूह की मांग पर गंभीरता दिखाई है।

मणिपुर सरकार जनगणना से पहले एनआरसी की मांग पर गंभीर (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
मणिपुर सरकार जनगणना से पहले एनआरसी कराने पर गंभीर।
नागरिक समाज समूह जेएफडी कर रहा लगातार विरोध प्रदर्शन।
सरकार ने जेएफडी से भविष्य के लिए मिलकर काम करने की अपील की।
डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर सरकार ने शनिवार को कहा कि वह राज्य में जनगणना से पहले राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) कराने की नागरिक समाज समूह की मांग को लेकर गंभीर है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब कैंपेन फार जस्ट एंड फेयर डिलिमिटेशन (जेएफडी) एनआरसी की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहा है और राज्य की भाजपा सरकार से केंद्र के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने की मांग कर रहा है।
जेएफडी ने 30 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी। राज्य सरकार के प्रवक्ता सपम रंजन ने कहा कि अधिकारी एनआरसी को जनगणना से पहले कराने की मांग को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और मणिपुर के लोगों की इच्छा पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने जेएफडी से भविष्य के लिए मिलकर काम करने की अपील की। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
