मणिपुर CM ने कांग्रेस सांसद अकोइजाम से मांगा इस्तीफा, JNU ने यौन उत्पीड़न मामले में किया है बर्खास्त
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने कांग्रेस सांसद आंगोमचा बिमोल अकोइजाम से सांसद पद से इस्तीफा मांगा है। यह ...और पढ़ें
-1791646034244_m.webp)
HighLights
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सांसद अकोइजाम से इस्तीफा मांगा।
जेएनयू ने यौन उत्पीड़न आरोपों पर अकोइजाम को बर्खास्त किया।
सीएम ने कहा, कदाचार मणिपुर की छवि धूमिल करता है।
डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने कांग्रेस सांसद आंगोमचा बिमोल अकोइजाम से सांसद पद से शनिवार को इस्तीफा मांगा। अकोइजम को यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद प्रोफेसर पद से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से बर्खास्त किए जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ने यह मांग की है।
अकोइजम इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद हैं। वह जेएनयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत सामाजिक व्यवस्था अध्ययन केंद्र में प्रोफेसर थे।
इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और एक्स पर खेमचंद सिंह ने लिखा, जेएनयू ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच और उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए अकोइजाम को बर्खास्त कर दिया है। विधायी पद पर बैठे व्यक्ति और प्रोफेसर द्वारा इस तरह का गंभीर कदाचार अस्वीकार्य है और यह मणिपुर की छवि को धूमिल करता है।
चूंकि सांसद लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए संसद की गरिमा बनाए रखी जानी चाहिए। जब इसकी गरिमा को ठेस पहुंचती है, तो जनता का भरोसा कम होता है।
अकोइजाम ने जनप्रतिनिधि बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है और उन्हें लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए तुरंत लोकसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए। (समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)
