विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद; कई घायल

Published: Fri, 19 Sep 2025 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2025 08:37 PM (IST)

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम हथियारबंद लोगों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर हमला किया जिसमें असम राइफल्स के ...और पढ़ें

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला,दो जवान शहीद (फाइल)
मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला,दो जवान शहीद (फाइल)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात हथियारबंद आतंकवादियों के एक समूह ने अर्धसैनिक बल के एक वाहन पर हमला किया, जिसमें असम राइफल्स के कम से कम दो जवान शहीद गए और कम से कम पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंफाल में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेइकाई इलाके में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया जिसमें असम राइफल्स के जवान राजधानी इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए और पांच घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है।

इलाके में तलाशी अभियान शुरू

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद, वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी इलाके में पहुंची और हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।

हमले में दो जवान शहीद

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने असम राइफल्स के जवानों को इंफाल से बिष्णुपुर ले जा रहे वाहन पर गोलीबारी की। अचानक हुए हमले में दो जवानों की मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि पांच अन्य गोली लगने से घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है।

(समाचार एजेंसी  आईएएनएस  के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- मणिपुर में फिर हालात बेकाबू, प्रदर्शनकारियों ने सरकारी दफ्तर फूंका; सुरक्षाबलों पर भी किया हमला