मणिपुर में पूरी और आलू की सब्जी खाकर BSF के 84 जवान बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
मणिपुर के इंफाल में 84 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नाश्ते में पूरी-सब्जी खाने के बाद बीमार पड़ गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नाश्ते के बाद 84 बीएसएफ जवान हुए बीमार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 84 जवान नाश्ते में पूरी और आलू की सब्जी खाने के बाद बीमार हो गए। उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशंका है कि फूड प्वाइजनिंग या खराब खाना खाने की वजह से वे बीमार हुए हैं।
बीएसएफ के ये जवान इंफाल पश्चिम जिले के लमशांग में एक निर्माण स्थल पर रुके हुए थे। उन्होंने सुबह लगभग 8:30 बजे पूरी और आलू की सब्जी खाई थी, जिसके बाद उन्हें उल्टी होने लगी। इसके बाद जवानों को क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) लाया गया।
अधिकारी ने बताया, बीएसएफ जवानों को तुरंत इलाज दिया गया। अब उनकी हालत स्थिर है। उन्हें संभवतः फूड पाइजनिंग के कारण परेशानी हुई। रिम्स के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर एम. रामेश्वर ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
इस बीच, मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने अस्पताल में भर्ती बीएसएफ जवानों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा देने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
