Move to Jagran APP

Video: मणिपुर की राजधानी इंफाल में IED ब्लास्ट, चार पुलिसकर्मी सहित एक नागरिक घायल

इंफाल में मंगलवार सुबह IED धमाका हुआ है। धमाके में चार पुलिसकर्मी और एक नागरिक गंभीर रुप से घायल हो गए है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 11:21 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 01:30 PM (IST)
Video: मणिपुर की राजधानी इंफाल में IED ब्लास्ट, चार पुलिसकर्मी सहित एक नागरिक घायल
Video: मणिपुर की राजधानी इंफाल में IED ब्लास्ट, चार पुलिसकर्मी सहित एक नागरिक घायल

इंफाल,एएनआइ। मणिपुर की राजधानी इंफाल के थंगल बाजार में मंगलवार सुबह IED ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में चार पुलिसकर्मी और एक नागरिक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को फिलहाल, नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करवा दिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। जिस वक्त ये धमाका हुआ तब बाजार में काफी चहल-पहल थी।

loksabha election banner

सामने आया घटना का वीडियो

घटना की एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कुछ पुलिस वाले और स्थानीय लोग बाजार में मौजूद है। तभी अचानक इतना तेज धमाका होता है कि वहां मौजूद लोग और पुलिस सकते में आ जाती हैष

पुलिस ने कराया इलाका खाली

पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते लोगों को आसपास से हटा दिया गया है। हमलावरों ने पुलिस को ही निशाना बनाते हुए हमला किया था। जिस इलाके में ये धमाका हुआ है वहां बिहार के रहने वाले लोग ज्यादा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, किसी भी उग्रवादी समुह ने इस हमले की जानकारी नहीं ली है।

घायलों के नाम 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों के नाम  हुइरंगबम बोबे,  निंगथोजम इबोतोंबा सिंह, खुराइजम बोनी, थोंगम देवान  कृष्ण गुरुंग औरलामबाम अमरजित है। 

मणिपुर में चरम पर उग्रवाद

गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में मणिपुर में उग्रवाद अपने चरम पर है। हालांकि, सुरक्षा बल और पुलिस कर्मी यहां काफई सक्रिए रहते है इसी कारण यहां की स्थिति सामान्य बनीं रहती है। लेकिन फिर भी आए जिन कोई ना कोई उग्रवादी संगठन राज्य में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए आए दिन पैर पसारने की कोशिश करता रहता है।               


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.