चीन का सीमा पर युद्धाभ्यास कोई मुद्दा नहीं : वीके सिंह
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए भारत प्रयास कर रहा है। जो देश सदस्यता की मांग कर रहे हैं, उनको भी स्थान मिलना चाहिए। वह शनिवार को यहां मीडिया से बात कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, जयपुर । केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए भारत प्रयास कर रहा है। जो देश सदस्यता की मांग कर रहे हैं, उनको भी स्थान मिलना चाहिए। वह शनिवार को यहां मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चीन की ओर से सीमा पर किया जा रहा युद्धाभ्यास कोई मुद्दा नहीं है। जब भी दुश्मन सीमा में घुसते हैं, हमारे सैनिक उन्हें मार गिराते हैं। उन्होंने कहा कि यह तनाव की स्थिति नहीं है।
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पारदर्शी सरकार का संचालन किया जा रहा है। हर क्षेत्र में पारदर्शिता है। इससे पूर्व उन्होंने चूरू जिले के ही एक गांव में आयोजित सभा में शिरकत की और धोरों की धरती को सलाम किया।