दुष्कर्मी और हत्यारे को मिल गई फांसी की सजा
देश में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों के बीच सबक देते हुए सोमवार को वीरभूम जिले की बोलपुर अदालत ने एक युवक को फांसी की सजा सुनाई। युवक ने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी युवक विनय मांझी का मामला बोलपुर के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश मानस बसु की
कोलकाता, [जाब्यू]। देश में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों के बीच सबक देते हुए सोमवार को वीरभूम जिले की बोलपुर अदालत ने एक युवक को फांसी की सजा सुनाई। युवक ने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।
आरोपी युवक विनय मांझी का मामला बोलपुर के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश मानस बसु की अदालत में चल रहा था। इसके अनुसार 09 दिसंबर 2011 को नानूर थाना क्षेत्र के संतरा गांव में बच्ची अपने चाचा के घर के पास एक अन्य लड़की के साथ खेल रही थी। विनय उसे चॉकलेट दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। उसके घर नहीं लौटने पर लोगों ने तलाश की। विनय से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या कर दी है। उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव घर के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर