तमिलनाडु: काम के विवाद में नारियल तोड़ने वाले पर दरांती से हमला, कटा हाथ लेकर अस्पताल पहुंचा युवक
तमिलनाडु के धरापुरम में काम को लेकर हुए विवाद में दरांती से हुए हमले में एक व्यक्ति का हाथ कट ...और पढ़ें

दरांती से हमले के बाद अपना कटा हाथ लेकर पहुंचा अस्पताल (AI फोटो)
HighLights
काम विवाद में नारियल तोड़ने वाले मुनियांडी पर दरांती से हमला हुआ।
कटा हुआ हाथ लेकर युवक खुद धरापुरम सरकारी अस्पताल पहुंचा।
विशेषज्ञ उपचार हेतु उसे कोयंबटूर सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।
पीटीआई, धरापुरम। तमिलनाडु के तिरुपुर जिले के धरापुरम के पास सरकारी अस्पताल के कर्मचारी उस समय हैरान रह गए जब एक व्यक्ति अपना कटा हुआ हाथ लेकर अस्पताल पहुंचा।
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद दरांती से किए गए हमले में उसका हाथ कटकर अलग हो गया था।
पीड़ित की पहचान 32 वर्षीय मुनियांडी के तौर पर हुई है। वह नारियल तोड़ने का काम करते हैं।पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को धारापुरम के पास काम को लेकर हुए विवाद के बाद रंजीत नाम के एक अन्य श्रमिक ने मुनियांडी पर दरांती से बेरहमी से हमला किया गया, जिसमें मुनियांडी का हाथ कट गया।
दर्द से तड़पने के बावजूद मुनियांडी ने अपना कटा हाथ प्लास्टिक की थैली में रखा और प्राइवेट एंबुलेंस से धारापुरम सरकारी अस्पताल पहुंचा।
हालांकि, धारापुरम अस्पताल में कटे हुए हाथ को जोड़ने के लिए जरूरी सर्जिकल सुविधाएं न होने के कारण, डाक्टरों ने कटे हुए हाथ को आइस बाक्स में रखा और बेहतर इलाज के लिए उसे तुरंत कोयंबटूर सरकारी अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।
