अमेरिकी लोगों को ठगने वालों का गुरू गिरफ्तार
शैगी कुछ समय पहले कनानी के लिए अहमदाबाद और मुंबई में काम करता था। शैगी फिलहाल फरार है।
ठाणे, प्रेट्र। अमेरिका के करदाताओं को पांच सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाने वाले रैकेट का सरगना सागर ठक्कर उर्फ शैगी को संरक्षण देने वाले (गुरू) मुंबई के कारोबारी जगदीश कनानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शैगी कुछ समय पहले कनानी के लिए अहमदाबाद और मुंबई में काम करता था।
शैगी फिलहाल फरार है। पता चला है कि कनानी जब विदेश में बीपीओ फर्म चलाता था तभी उसे आउटसोर्सिग के जरिये कर एकत्रित करने के तरीके का पता चला। इसी के बाद उसके दिमाग में अमेरिकी लोगों से कर के नाम पर अवैध वसूली करने की साजिश आई। रैकेट के गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में कनानी पुलिस के रडार पर आया, जिसे रविवार रात गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का मानना है कि पूरा गिरोह कनानी के बताए तरीके पर ही काम कर रहा था। ठाणे पुलिस के अनुसार इस अवैध धंधे के तार गुरुग्राम, अहमदाबाद और ठाणे के बीच फैले हो सकते हैं। फिलहाल मुंबई से यह धंधा होते पकड़ा गया है। इस धंधे में टेलीकॉलर अमेरिकी लोगों से बात करके उन्हें कर वसूलने के नाम पर चूना लगाते थे।
पढ़ेंः पाक मीडिया ने नवाज को चेताया, कहा- हम वैश्विक अलगाव के कगार पर हैं