असम: ड्रग व अवैध पदार्थों के साथ गिरफ्तार हुआ शख्स
ड्रग अवैध पदार्थों व लाखों रुपयों के साथ असम में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 10:07 AM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 10:07 AM (IST)
लेखापानी, एएनआइ। असम के लेखापानी शहर में शनिवार को अवैध नार्कोटिक्स व साइकोट्रोपिक पदार्थों (NDPS) के साथ एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।
असम पुलिस ने आरोपी जीवन छेत्री के घर से गुरुवार को 443 ग्राम अवैध सामानों के साथ संदिग्ध NDPS बरामद किया। इसके बाद मामले की गहन जांच की गई और आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के घर से 6.6 लाख रुपये कैश बरामद किए जिसपर पुलिस को संदेह है कि ये अवैध तस्करी से कमाई हुई रकम है। लेखापानी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
अब ड्रोन से जेल में गिराया गया नशीला पदार्थ और मोबाइल फोन, देखें वीडियो
नशा तस्करी मामले में समन तामील की जिम्मेदारी निभाने वाला कांस्टेबल सस्पेंड
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें