कांग्रेस-ममता के बीच दूरी बढ़ी, पीएम को रिसीव करने नहीं पहुंची
कोलकाता। संप्रग सरकार से अपना नाता तोड़ने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच खटास कम नहीं हुआ हैं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ अपने तल्ख रिश्तों को लेकर एक और उदाहरण पेश किया हैं। शनिवार को मालदा पहुंचे प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को रि
कोलकाता। संप्रग सरकार से अपना नाता तोड़ने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच खटास कम नहीं हुई है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ अपने तल्ख रिश्तों को लेकर एक और उदाहरण पेश किया है। शनिवार को मालदा आए प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को रिसीव करने के लिए नहीं पहुंचने के साथ ही ममता बनर्जी ने प्रोटोकाल का भी उल्लंघन किया।
प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मालदा में एक कॉलेज का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष को रिसीव करने नहीं पहुंची। सूत्रों की मानें तो संप्रग सरकार से अपना नाता तोड़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरियां कम नहीं हुई हैं और ममता बनर्जी के इस कदम के साथ ही यह साफ है कि वह आगे भी संप्रग सरकार से अपनी दूरियों को बरकरार रखने का प्रयास करेंगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर