ऐसा कोई बैंक बचा नहीं, जिसे विजय माल्या ने ठगा नहीं
विजय माल्या को गिरफ्तारी के तीन घंटे बाद ही बेल मिल गई लेकिन वो कौन कौन सी बैंकों के कर्जदार हैं ये भी जान लीजिए।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय बैंकों के कर्जदार और मशहूर व्यापारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि कोर्ट में पेशी के बाद उनको जमानत भी मिल गई। माल्या भारत में कर्ज न चुकाने पर भगोड़े घोषित किए जा चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी लोन डिफॉल्टर मामले के तहत हुई थी। विजय माल्या पर बैंकों का लगभग 9 हजार करोड़ रुपये बकाया है। वो पिछले दो साल से भारत छोड़ लंदन में रह रहे थे।
यहां ये जान लेना जरूरी है कि विजय माल्या ने किन बैंकों का कर्ज लिया...इसके जवाब में अगर ये कहा जाए कि ऐसा कोई बैंक बचा नहीं जिसे माल्या ने ठगा नहीं तो गलत नहीं होगा। आइए बताते हैं कि वो कौन-कौन सी बैंक हैं जिनके कर्जदार विजय माल्या हैं।
माल्या को बैंकों से लिया कर्ज और उस पर ब्याज मिलकर 9091 करोड़ रुपए लौटाने हैं। उन्होंने एसबीआई के 1600 करोड़, पीएनबी के 800 करोड़, आईडीबीआई के 800 करोड़ और बैंक ऑफ इंडिया के 650 करोड़ रुपए माल्या पर बकाया हैं। ये तो सिर्फ कुछ बैंकों के नाम हैं। आपको सभी बैंकों की लिस्ट बताते हैं।
- एसबीआई-1600
- पीएनबी-800
- आईडीबीआई-800
- बैंक ऑफ इंडिया- 650
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया-430
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया-410
- यूको बैंक- 320
- कॉर्पोरेशन बैंक-310
- स्टेट बैंक ऑफ मैसूर-150
- इंडियन ओवरसीज बैंक-140
- फेडरल बैंक- 90
- पंजाब एंड सिंध बैंक-60
- एक्सिस बैंक-50
यह भी पढ़ें: विजय माल्या की लंदन में गिरफ्तारी,जानिए किसने क्या कहा
यह भी पढ़ें: नौ हजार करोड़ का कर्जदार कारोबारी विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार