एक ही शरीर में मिले पुरुष व महिला के अंग
जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में अनोखा मामला सामने आया है। 18 वर्षीय एक युवक के शरीर में महिला और पुरुष दोनों के अंग थे। डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिये युवक के शरीर से महिला अंग निकाल दिए हैं। इससे अब वह सामान्य जीवन तो जी सकेगा, लेकिन बच्चे पैदा
जयपुर (जागरण न्यूज नेटवर्क)। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में अनोखा मामला सामने आया है। 18 वर्षीय एक युवक के शरीर में महिला और पुरुष दोनों के अंग थे। डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिये युवक के शरीर से महिला अंग निकाल दिए हैं। इससे अब वह सामान्य जीवन तो जी सकेगा, लेकिन बच्चे पैदा नहीं कर सकेगा।
चिकित्सकों के अनुसार, युवक जननांग के बाहरी हिस्से में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती हुआ था। जांच में उसके शरीर में स्त्री जननांग, बच्चेदानी, अंडाशय आदि भी मिले। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर सभी अंगों को बाहर निकाल दिया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि मेडिकल साइंस में इस रोग को परसिस्टेंट म्यूलेरियन डक्ट सिंड्रोम कहा जाता है। चिकित्सा विज्ञान में अब तक ऐसे चार ही मामले सामने आए हैं। सिर्फ पुरुषों में ही पाई जाने वाली इस बीमारी का एक मरीज चार वर्ष पहले दिल्ली में सामने आया था।