विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश से भारतीय सीमा में फेंके गए पांच लाख रुपये के जाली नोट, आरोपी गिरफ्तार

Published: Tue, 03 Feb 2026 02:00 AM (IST)

मालदा में पुलिस ने एक युवक को पांच लाख रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। जांच में पता ...और पढ़ें

मालदा में बांग्लादेश सीमा से फेंके गए पांच लाख के जाली नोट (फाइल फोटो)

मालदा में बांग्लादेश सीमा से फेंके गए पांच लाख के जाली नोट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मालदा में पांच लाख के जाली नोटों संग युवक गिरफ्तार।

  2. नोट बांग्लादेश से भारतीय सीमा में फेंके गए थे।

  3. आरोपी मुशर्रफ हुसैन, 9आरके सीरीज के नोट बरामद।

जागरण संवाददाता, मालदा। बंगाल के मालदा जिले में पांच लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये जाली नोट बांग्लादेश से सीमा पर लगाए गए बाड़ के ऊपर से पैकेट में भारतीय सीमा में फेंके गए थे।

सोमवार को कालियाचक थाना पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपित मुशर्रफ हुसैन (22) को गिरफ्तार किया। वह वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के पार देवेनापुर इलाके का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत बंद्योपाध्याय ने बताया कि चरी अनंतपुर आइटीआइ के पास जाली नोटों का लेनदेन होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक युवक के पास से पांच लाख के जाली नोट बरामद किए। बरामद सभी जाली नोट '9आरके सीरीज' के हैं।