'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत...' ब्रिक्स समिट के गाला डिनर में मलेशियाई PM ने गाया गाना, वीडियो वायरल
नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गाला डिनर में मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार का गाना ...और पढ़ें

मलेशियाई PM ने गाया किशोर कुमार का गाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का गाला डिनर एक अलग ही वजह से यादगार बन गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित इस डिनर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने अपने अनूठे बॉलीवुड अंदाज से महफिल लूट ली।
मलेशियाई पीएम ने गाया गाना
कार्यक्रम के दौरान जब मशहूर गायक किशोर कुमार का गाना ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत बजना शुरू हुआ, तो मलेशियाई पीएम खुद को रोक नहीं पाए। वे तुरंत पियानो बजाने वाले के पास पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ गाना गाने लगे।
अनवर इब्राहिम का यह म्यूजिकल अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
एक्स पर शेयर किया वीडियो
उन्होंने खुद भी इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। मलय भाषा में लिखे कैप्शन का हिंदी अनुवाद था, टीचर, क्या मुझे थोड़ी देर गाने की इजाजत मिल सकती है, ठीक है।
पहले भी गा चुके हैं गाना
दिलचस्प बात यह है कि भारतीय संगीत के प्रति मलेशियाई प्रधानमंत्री का यह प्रेम कोई नया नहीं है। 2024 की अपनी भारत यात्रा के दौरान भी उन्होंने एक इंटरव्यू में यही गाना गाया था। उसी दौर पर दिल्ली के ताज महल होटल में विदाई समारोह के दौरान वे मुकेश का मशहूर गाना दोस्त दोस्त न रहा गाते नजर आए थे।
एमजीआर के फैन हैं अनवर
अनवर इब्राहिम का लगाव सिर्फ हिंदी गानों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे दक्षिण भारतीय सिनेगा के भी बड़े प्रशंसक हैं। फरवरी 2026 में जब पीएम मोदी मलेशिया के दौरे पर गए थे, तब अनवर द्वारा आयोजित लंच में 1975 की प्रसिद्ध तमिल फिल्म नालाय नामाथे का गाना बजाया गया था।
इस फिल्म में तमिल सिनेगा के दिग्गज अभिनेता-राजनेता एमजीआर ने अनिभय किया था। तब पीएम मोदी ने खुलासा किया था अनवर एमजीआर के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें तमिल गाने बेहद पसंद हैं।
