यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जाकिर को नागरिकता देने की खबरों से मलेशिया का इन्कार
इसके अलावा यदि कोई यहां का नागरिक बनना चाहता है, तो इसके लिए कई प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है और इसमें दशकों लग जाते हैं।

क्वालालंपुर, प्रेट्र : मलेशिया सरकार ने विवादास्पद मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाईक को अपने यहां की नागरिकता देने संबंधी खबरों को गलत बताया है। इसने कहा है कि मलेशिया में नागरिकता लेने के लिए एक लंबी प्रक्रिया है। उप गृह मंत्री नूर जाजलान मुहम्मद ने रविवार को बताया हम सिर्फ मलेशियाई माता-पिता से देश में जन्मे बच्चों को ही स्वाभाविक नागरिकता देते हैं। इसके अलावा यदि कोई यहां का नागरिक बनना चाहता है, तो इसके लिए कई प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है और इसमें दशकों लग जाते हैं।
जाकिर नाइक की बढ़ी मुश्किलें, आइआरएफ के खाते सील हुए
नूर मुहम्मद ने बताया कि हमने इस्लाम के उदारवादी मॉडल को अपनाया है और नाइक इस इलाके के लिए कोई महत्वपूर्ण धर्मगुरु नहीं हैं। हालांकि, हिंदू राइट्स एक्शन फोर्स के अनुसार, गृह मंत्री जाहिद हमीदी ने नाइक को नागरिकता देने से तो इन्कार किया है, लेकिन स्थायी निवासी का दर्जा देने के सवाल पर वे चुप हैं।
