विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहार से पहले आई खुशखबरी, चीनी का रेट हुआ कम; सरकार की प्लानिंग ने किया काम

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:08 PM (IST)

देशभर में चीनी की औसत खुदरा कीमत लगातार चौथे दिन 60 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे बनी हुई है, जिससे त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

देशभर में चीनी की औसत खुदरा कीमत 60 रुपये से नीचे

देशभर में चीनी की औसत खुदरा कीमत 60 रुपये से नीचे

HighLights

  1. लगातार चौथे दिन चीनी की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम से कम

  2. त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, मूल्य नियंत्रण

  3. कुछ दक्षिणी राज्यों में चीनी की खुदरा कीमतों में उतार-चढ़ाव दर्ज

पीटीआई, नई दिल्ली। सरकार के कई उपायों के बाद सोमवार को देशभर में चीनी की औसत खुदरा कीमत लगातार चौथे दिन 60 रुपये प्रति किलोग्राम से कम रही। हालांकि, त्योहारों से जुड़ी मांग के कारण कुछ क्षेत्रों में कीमतों पर बढ़ने का दबाव बना हुआ है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चीनी की औसत खुदरा कीमत सोमवार को 59.57 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जो एक दिन पहले 58.99 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

शुक्रवार को चीनी की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे आ गई थी और पिछले तीन दिनों में इसमें और नरमी आई है। औसत खुदरा कीमत अब भी 58.23 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक है।

21 अगस्त को यह कीमत इतनी थी, जब केंद्र ने पहली बार चीनी के आयात की अनुमति दी थी और मिठास देने वाली इस वस्तु की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए अन्य कदम उठाए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को अधिकतम खुदरा कीमत 85 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही, जबकि न्यूनतम कीमत 40 रुपये प्रति किलोग्राम थी। दक्षिणी राज्यों में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में खुदरा कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि तमिलनाडु और केरल में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

आंध्र प्रदेश में औसत खुदरा कीमत सोमवार को बढ़कर 55.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जो 21 अगस्त को 49.58 रुपये प्रति किलोग्राम थी।