मेजर जनरल ने NCC कैडेट को भेजे अश्लील वीडियो, करना होगा कोर्ट माशर्ल का सामना
एक मेजर जनरल (Major General ) पर आरोप है कि उन्होंने काम के दौरान एक महिला एनसीसी कैडेट (NCC) के साथ कथित तौर पर अश्लील वीडियो शेयर किए हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय सेना (Indian Army ) की छवि खराब करने का मामला सामने आया है। एक मेजर जनरल (Major General ) पर आरोप है कि उन्होंने काम के दौरान एक महिला एनसीसी कैडेट (NCC) के साथ कथित तौर पर अश्लील वीडियो शेयर किए हैं। इसके बाद मेजर को अब कोर्ट मार्शल (Court Martial) की प्रक्रिया का सामना करना होगा।
न्यूज एजेंसी एएनआइ से मिली जानकारी के मुताबिक, मेजर की पोस्टिंग भारत के वेस्टर्न इलाके में हुई थी। इस दौरान उन पर जिम्मेदारी थी की नेशनल कैडट में शामिल लड़की का वह ख्याल रखें। इस पोस्टिंग के दौरान वह लड़की के साथ अश्लील वीडियो शेयर करने का काम करने लगे। इससे परेशान होकर लड़की ने सीनियर अधिकारी से इसकी शिकायत की। लड़की की शिकायत के बाद अधिकारियों की तरफ से इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, आरोपित जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं, लेकिन इसके होने के बाद उन पर अधिनियम की धारा 123 के तहत जांच हो सकती है। इसका मतलब यह होता है कि अधिकारी के सेवानिवृत होने के बाद भी उन पर जांच हो सकती है।
पिछले कुछ वर्षों में जनरल बिपिन रावत द्वारा सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से भारतीय सेना की नैतिक मर्यादा और व्यभिचार के मामलों के खिलाफ बहुत सख्ती से काम कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय सेना ने एक महिला अधिकारी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद मेजर-जनरल के रैंक के एक अधिकारी को कोर्ट-मार्शल कर दिया था। वहीं दूसके केस में एक अन्य अधिकारी को एक साथी अधिकारी की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने के लिए कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा 10 अधिकारियों को पिछले दो सालों में कोर्ट मार्शल कर दिया गया था, क्योंकि वह भ्रष्टाचार में लिप्त थे।
यह भी पढ़ें: जानिए देश के 10 सबसे प्रदूषित इलाकों में यूपी और हरियाणा के कौन-कौन से शहर हैं शामिल