विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उज्जैन से काशी विश्वनाथ तक महाशिवरात्रि की धूम, 11 फुट का सेहरा पहने महाकाल, भक्तों की पांच किलोमीटर लंबी कतार

Published: Sun, 15 Feb 2026 10:28 AM (IST)Updated: Sun, 15 Feb 2026 11:43 AM (IST)

आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर भक्त भगवान शंकर और ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आज रविवार, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के पावन दिन पर लोग भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सभी जगह मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का रुद्रभिषेक हो रहा है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। काशी के विश्वनाथ मंदिर में भी भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां रात से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी है।

उज्जैन में दूल्हा बने महाकाल

उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को दूल्हे की तरह सजाया गया है। भगवान के श्रृंगार के लिए तीन क्विंटल फूल आए हैं।

महाशिवरात्रि के मौके पर यहां लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। लगातार दर्शन चलने की वजह से शयन आरती नहीं होगी। महाशिवरात्रि पर साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी।

Maha Shivratri

काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती

बनारस में भी महाशिवरात्रि की धूम मची है। हर कोई भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन है। काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर की मंगला आरती हुई।

काशी विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई और मंदिर रात 3:30 बजे ही दर्शन के लिए खुल गया।

Maha Shivratri (1)

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर में भी मंगला श्रृंगार आरती हुई। यहां भी भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार फूलों से किया गया।

Maha Shivratri (2)

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Maha Shivratri (3)

श्री वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग

Maha Shivratri (4)

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 Wishes: भक्तिमय संदेशों से प्रियजनों को भेजें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, बनेंगे बिगड़े काम