विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवदूत बनी पुलिस: महाराष्ट्र के ठाणे में खाकी की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों सुरक्षित बचाया

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:17 AM (IST)

पुलिस की तत्परता से महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ही परिवार के चार लोगों को आत्महत्या करने से बचाया गया।

महाराष्ट्र पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों आत्महत्या करने से बचाया (सांकेतिक तस्वीर)

महाराष्ट्र पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों आत्महत्या करने से बचाया (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. एक ही परिवार के चार लोगों को आत्मघाती कदम उठाने से रोका

  2. मीरा रोड का रहने वाला यह व्यक्ति डिलीवरी एजेंट का काम करता है

पीटीआई, ठाणे। पुलिस की तत्परता से महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ही परिवार के चार लोगों को आत्महत्या करने से बचाया गया।

मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक को सोमवार देर रात सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो छोटी बेटियों के साथ फाउंटेन ब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है।

बयान के अनुसार, पुलिस हेड कान्स्टेबल संतोष धुला कोकरे और कॉन्स्टेबल विकास श्रीरंग मोहिते 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे और उन्हें पुल से कूदने से रोका। मीरा रोड का रहने वाला यह व्यक्ति डिलीवरी एजेंट का काम करता है।

उसने पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उसने यह कठोर कदम उठाने का फैसला किया था। पुलिस अधिकारियों ने पति-पत्नी को सुरक्षित काशीगांव पुलिस स्टेशन पहुंचाया।