दावोस में महाराष्ट्र पवेलियन का हुआ उद्घाटन, आदित्य ठाकरे बोले-मजबूत भारत के लिए एक मजबूत महाराष्ट्र जरूरी
आदित्य ठाकरे ने उद्घाटन के बाद ट्वीट किया इस साल दावोस में महाराष्ट्र की मजबूत उपस्थिति है और हम इसे महाराष्ट्र के लिए सभी वैश्विक प्लेटफार्मों पर बेहतर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा एक मजबूत भारत के लिए एक मजबूत महाराष्ट्र बहुत जरूरी है।
By Mahen KhannaEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 02:16 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 02:16 PM (IST)
दावोस, एएनआइ। स्विट्जरलैंड के दावोस में महाराष्ट्र पवेलियन का आज उद्घाटन किया गया है। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने आज राज्य के मंत्रियों सुभाष देसाई और नितिन राउत के साथ इसका उद्घाटन किया। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने उद्घाटन के बाद ट्वीट किया, "इस साल दावोस में महाराष्ट्र की मजबूत उपस्थिति है और हम इसे महाराष्ट्र के लिए सभी वैश्विक प्लेटफार्मों पर बेहतर बनाना चाहते हैं। एक मजबूत भारत के लिए एक मजबूत महाराष्ट्र बहुत जरूरी है।"
खबर अपडेट की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें