महाराष्ट्र एमएलसी जयंत पाटिल के गुस्से का शिकार हुए किंग खान
अभिनेता शाहरुख खान के कारण एमएलसी जयंत पाटिल को असुविधा का सामना करना पड़ा जिसके कारण शाहरुख उनके गुस्से का शिकार हुए।
मुंबई (एएनआई)। महाराष्ट्र के अलीबाग से एमएलसी जयंत पाटिल के गुस्से का शिकार प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान बने जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो शाहरुख खान की जन्मदिन का है।
#WATCH: Jayant Patil, Maharashtra MLC from Alibaug, heckled Shah Rukh Khan for not coming out of his yacht at Alibaug Jetty (Mobile video) pic.twitter.com/lq5owiKZnw
— ANI (@ANI) November 11, 2017
दरअसल, जयंत पाटिल को मुंबई के कोलाबा से अपनी याच में अपने घर रायगढ़ जाना था और किंग खान अलीबाग से स्पेशल मोटर बोट(याच) से मुंबई आ रहे थे। इसलिए हजारों लोग उन्हें देखने के लिए समुद्र किनारे पहुंच गए।
इस भीड़ के कारण विधायक को याच तक पहुंचने में काफी मुश्किल हुई। वहां जाकर उन्होंने देखा कि शाहरूख खान की बोट वहां खड़ी है और इस कारण उनकी बोट को किनारे नहीं लगाया जा सकता। इसके बाद पाटिल ने अपना आपा खो दिया और अभिनेता पर बरसने से खुद को नहीं रोक सके।
Jayant Patil was to leave for Mumbai but could not board his yacht as SRK was not coming out of it, Patil later boarded his yacht by going through SRK's— ANI (@ANI) November 11, 2017
यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान ने फोटो के साथ बताई अपनी तीन बुराइयां