Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं की भर्ती को महाराष्ट्र के मंत्री की पार्टी ने दिया विज्ञापन

महाराष्ट्र के डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री महादेव जंकार की पार्टी आरएसपी ने विज्ञापन दिया है कि उन्‍हें राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जरूरत है।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 18 Nov 2017 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2017 01:02 PM (IST)
कार्यकर्ताओं की भर्ती को महाराष्ट्र के मंत्री की पार्टी ने दिया विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की भर्ती को महाराष्ट्र के मंत्री की पार्टी ने दिया विज्ञापन

मुंबई, एजेंसी। यह एक समाचार पत्र में हमेशा की तरह कोई सामान्य नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ मंत्री की पार्टी की ओर से राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भर्ती को लेकर दिया गया विज्ञापन था। जी हां, बुलढाना के एक मराठी समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन में कहा गया है कि राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) को राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जरूरत है।

loksabha election banner

आरएसपी के प्रमुख महादेव जंकार हैं। वह महाराष्ट्र के डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री हैं। उनकी पार्टी आरएसपी महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार का एक घटक दल है। उन्हें पिछले साल जुलाई में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। आरएसपी के बुलढाना जिलाध्यक्ष सुभाष राजपूत विज्ञापन पढ़कर सुनाते हैं, 'जरूरत है: एक राष्ट्रीय दल के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की। हमें ऐसे लोगों की जरूरत है, जो भारत और महाराष्ट्र का विकास चाहते हैं।'

इच्छुक उम्मीदवारों को 21 नवंबर को बुलढाना में चिखली स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। बुलढाना, मुंबई से करीब 400 किलोमीटर दूर है। सुभाष राजपूत का तर्क है कि समर्पित और वफादार कार्यकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

विज्ञापन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में वह बोले, 'जैसी जंकार साहब की इच्छा है, हमें पार्टी के लिए समर्पित और वफादार कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। ऐसे कार्यकर्ता गरीब और दलित लोगों के जीवन में बदलाव लाने में पार्टी की मदद करेंगे।'

यह भी पढ़ें: EC ने नीतीश को माना JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष, शरद-अली अनवर की बढ़ेगी परेशानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.