Move to Jagran APP

महाराष्ट्र-हरियाणा में मतदान कल, कइयों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान कल होगा। सोमवार शाम प्रचार थमने के बाद घर-घर जाकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश जारी है।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Tue, 14 Oct 2014 10:17 AM (IST)Updated: Tue, 14 Oct 2014 10:18 AM (IST)
महाराष्ट्र-हरियाणा में मतदान कल, कइयों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

मुंबई/चंडीगढ़। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान कल होगा। सोमवार शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद घर-घर जाकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश जारी है। दोनों राज्यों की सीमाएं सील कर दी गई हैं और सुरक्षा के अभूतपूर्व बंदोबस्त किए गए हैं।

loksabha election banner

चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों पर भरोसा किया जाए तो दोनों राज्यों में भाजपा सत्ता के करीब नजर आ रही है। अगर ऐसा होता है तो यह भाजपा के लिए बहुत बड़ी कामयाबी होगी, क्योंकि दोनों ही राज्यों में अब तक भाजपा का खास प्रभाव नहीं रहा है। महाराष्ट्र के नतीजे भाजपा के लिए ज्यादा मायने रखेंगे, क्योंकि यह प्रदेश देश की वित्तीय राजधानी का प्रतिनिधित्व करता है।

यह भी पढ़ें ; 60 साल बाद अब वोटर समझदार हुआ है

कोई दो राय नहीं कि पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन विधानसभा चुनाव अलग होते हैं। वहां अलग मुद्दों पर वोट मांगे जाते हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के पास कोई बड़ा नेता नहीं है, जबकि कांग्रेस के पास पृथ्वीराज चव्हाण, राकांपा के पास अजित पवार, शिवसेना के पास उद्धव ठाकरे और मनसे के पास राज ठाकरे हैं।

हरियाणा में कांग्रेस का चुनाव अभियान मुख्यमंत्री भूपिेंदर हुड्डा के इर्दगिर्द घुमता नजर आया। वहां सोनिया या राहुल गांधी के पोस्टर भी ज्यादा नजर नहीं आए। टिकट वितरण में भी हुड्डा की एक तरफा चली।

महाराष्ट्र : चार पार्टियों में कांटे का मुकाबला

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2,336 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। अलग-अलग दलों की ओर से सिर्फ 161 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। सत्ताधारी एनसीपी-कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा-शिवसेना का गठबंधन टूटने के बाद से मौजूदा विधानसभा चुनाव में चारों पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला है। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना भी किस्मत आजमा रही है।

महाराष्ट्र में कुल आठ करोड़ 25,91,826 मतदाता, उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला करेंगे। वहीं हरियाणा के 1,61,58,117 मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

महाराष्ट्र में भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, राकांपा के अजित पवार, कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण, नारायण राणे जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।

हरियाणा : दिग्गज जिनकी प्रतिष्ठा है दांव पर

  • भूपिंदर सिंह हुड्डा : कांग्रेस के मुख्यमंत्री। अपने काम के दम पर वोट मांग रहे हैं।
  • दुष्यंत चौटाला : आईएनएलडी। लोकसभा में पार्टी के सबसे युवा सांसद।
  • रणदीप सूरजेवाला : कांग्रेस प्रवक्ता। कैथल से प्रत्याशी।
  • कैप्टन अभिमन्यु सिंह : पूर्व भाजपा प्रवक्ता।
  • वंदन शर्मा : केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बहन।
  • कुलदीप बिश्नोई : हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रमुख। हिसार के आदमपुर से प्रत्याशी।
  • रामविलास शर्मा : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष। महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी।
  • अभय चौटाला ; आईएनएलडी नेता और ओमप्रकाश चौटाला के बेटे।
  • गोपाला कांडा : एचएलपी नेता। गीतिका सुसाइड केस में आरोपी। सिरसा से प्रत्याशी
  • विनोद शर्मा ; हरियाणा जन चेतना के नेता। बिजनेसमैन। अंबाला से प्रत्याशी।
  • किरण चौधरी ; कांग्रेस नेता। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू।
यह भी पढ़ें ; हरियाणा : ताऊ! इस बार ना चल पावेगी अपणे-अपणों की राजनीति

हरियाणा का विधानसभा चुनाव भी इस बार कम रोचक नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के सामने कड़ी चुनौती है। राज्य में भाजपा, इनेलो, हजकां, शिअद के अलावा हरियाणा जनहित पार्टी और जन चेतना पार्टी जैसे नए नाम भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।

हरियाणा की 90 सीटों पर कुल 1,343 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। हरियाणा चुनाव में कुल उम्मीदवारों में से 115 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें ; दिग्गजों की दूसरी पीढ़ी का दम दांव पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.