Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra Floods: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे, उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने बाढ़ की समीक्षा के लिए गढ़चिरौली का किया दौरा

    By Shashank Shekhar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jul 2022 08:08 PM (IST)

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली जिले का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम फडणवीस ने ट्वीट किया बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए हम सीएम एकनाथ शिंदे के साथ मुंबई से गढ़चिरौली जिले के दौरे के लिए निकले हैं।

    Hero Image
    गढ़चिरौली जिले के अलग-अलग इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। (फोटो-एएनआइ)

    मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली जिले के अरमोरी तालुका में वैनगंगा नदी पुल पर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। डीएम संजय मीणा और पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने जलस्तर और उपायों की जानकारी दी। डिप्टी सीएम फडणवीस ने ट्वीट किया, 'बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए हम सीएम एकनाथ शिंदे के साथ मुंबई से गढ़चिरौली जिले के दौरे के लिए निकले हैं। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से गढ़चिरौली जिले के अलग-अलग इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गढ़चिरौली जिले में जलजमाव और लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। मुंबई में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गढ़चिरौली जिले में सड़कों पर भारी जल प्रवाह देखा जा सकता है। जहां लोग पैदल चल रहे हैं। यह लगभग एक बहती नदी की तरह लग रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी जानकारी

    • 09 तारीख को गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने की संभावना है।
    • 09 और 10 को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना है।
    • 09 और 11 को मराठावाड़ा में भारी वर्षा होने की संभावना है।
    • 12 और 13 को तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा, "09 तारीख को गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र में, 09 और 10 को सौराष्ट्र और कच्छ में, 09 और 11 को मराठावाड़ा में, 12 और 13 को तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा होने की संभावना है। माहे, कोंकण और गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम 09 को, तेलंगाना 10 और 11 को, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक 09-11 को। पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ क्षेत्र और छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। साथ ही, आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश की भविष्यवाणी की है।