महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण पर जताई चिंता
मुंबई। लोकसभा से पारित भूमि अधिग्रहण विधेयक के प्रावधानों पर कांग्रेस शासित राज्य के मुख्यमंत्री भी चिंताएं जाहिर करने लगे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण ने शुक्रवार को विधेयक पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे भूमि अधिग्रहण की लागत बढ़ जाएगी। चह्वाण ने कहा, नए भूमि अधिग्रहण विधेयक से हमारी चिंताएं बढ़ गइ
मुंबई। लोकसभा से पारित भूमि अधिग्रहण विधेयक के प्रावधानों पर कांग्रेस शासित राज्य के मुख्यमंत्री भी चिंताएं जाहिर करने लगे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण ने शुक्रवार को विधेयक पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे भूमि अधिग्रहण की लागत बढ़ जाएगी।
चह्वाण ने कहा, नए भूमि अधिग्रहण विधेयक से हमारी चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे अधिग्रहण मूल्य में वृद्धि होगी। हमें यह देखने की जरूरत है कि इस विधेयक से राज्य की घरेलू परियोजनाएं किस तरह प्रभावित होंगी। भूमि अधिग्रहण बड़ी बाधा है। हमने अपने भूमि अधिग्रहण मॉडल के तहत नकद मुआवजे के अलावा पूर्व के 12.5 फीसद की तुलना में विकसित जमीन का 22.5 फीसद हिस्सा भू-स्वामियों को देने की योजना बनाई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर