Terror Funding Case: महाराष्ट्र एटीएस ने लश्कर से जुड़े जुनैद को स्पेशल कोर्ट में किया पेश, मिली तीन जून तक की रिमांड
महाराष्ट्र एटीएस ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक संदिग्ध जुनैद को गिरफ्तार किया है। जुनैद पुणे का रहने वाला है। वह लश्कर के लिए आतंकवादियों की भर्ती करता था। जुनैद को आज कोर्ट में पेश किया गया।
By Achyut KumarEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 12:54 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 03:35 PM (IST)
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र एटीएस ने मंगलवार को टेरर फंडिंग मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उसे आज यानी मंगलवार को पुणे की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन जून तक एटीएस की कस्टडी में भेज दिया गया।
महाराष्ट्र एटीएस के मुताबिक, हिरासत में लिया गया आरोपी जुनैद एक भारतीय नागरिक है, जो पुणे में रहता है। वह लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था। जुनैद की भूमिका लश्कर के लिए आतंकवादियों की भर्ती करने की थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
यह खबर अपडेट की जा रही है...
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें