महाराष्ट्र एटीएस ने दो खालिस्तान समर्थकों को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधी दल (एटीएस) ने दो खालिस्तान समर्थकों को गिरफ्तार किया है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 12:16 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 12:16 AM (IST)
मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधी दल (एटीएस) ने दो खालिस्तान समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को पुणे से जबकि दूसरे को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ही पाकिस्तान और विश्व के अन्य देशों में मौजूद खालिस्तानी अलगाववादियों के संपर्क में थे।
कर्नाटक के रहने वाले हरपाल सिंह नागरा (42) को पुणे के चाकन इलाके से दो दिसंबर को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में पता चला है कि वह स्वतंत्र खालिस्तान का समर्थक है। नागरा से मिली जानकारी के बाद एटीएस ने पंजाब से दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ के लिए मुंबई लाया जाएगा। दूसरे आरोपी का नाम पुलिस ने नहीं बताया है। नागरा को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 17 दिसंबर तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें