विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मदुरै: इन्फ्लुएंसर ने फॉलोअर्स से मांगी दीवाली की मिठाई, घर पर आ गए टीवी-फ्रिज; फिर घर छोड़ने को क्यों होना पड़ा मजबूर?

Published: Wed, 14 Oct 2026 04:21 PM (IST)

तमिलनाडु के मदुरै के एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने दीवाली पर फॉलोअर्स से मिठाई मांगी और उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि शख्स को शहर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने फॉलोअर्स से मांगी दीवाली की मिठाई (फोटो-Instagram)

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने फॉलोअर्स से मांगी दीवाली की मिठाई (फोटो-Instagram)

HighLights

  1. इन्फ्लुएंसर ने दिवाली मिठाई के लिए पता साझा किया।

  2. लाखों रुपये के फर्जी COD ऑर्डर से हुआ परेशान।

  3. परेशान होकर इन्फ्लुएंसर ने शहर छोड़ने का फैसला किया।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के मदुरै के एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को अपनी रिक्वेस्ट भारी पड़ गई। इस इन्फ्लुएंसर ने अपना फोन नंबर और घर का पता भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। फिर क्या था, जो मुसीबत आई, उसे झेलना मुश्किल हो गया।

दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने फॉलोअर्स से दीवाली की मिठाई मांग ली। दीवाली पर मिठाई और गिफ्ट पाने की चाह में उसने अपने घर का पता भी लोगों को बता दिया।

इन्फ्लुएंसर के घर आ गए हजारों रुपए के ऑर्डर

वीरमणि नाम के इन्फ्लुएंसर की अपील के बाद उनके घर एक के बाद एक कई ऑर्डर आए, लेकिन इन ऑर्डर का पेमेंट नहीं किया था, बल्कि ये वो ऑर्डर थे, जिनका पेमेंट डिलीवरी लेने के समय ही करना था।

वीरमणि ने सोशल मीडिया पर अपना पता यह सोचकर शेयर किया था कि फॉलोअर्स उन्हें दीवाली के लिए मिठाइयों के डिब्बे भेजेंगे। लेकिन उन्हें उम्मीद के मुताबिक मिठाइयां मिलने के बजाय, उनके नाम पर किए गए फर्जी COD ऑर्डर वाले प्रैंक का शिकार होना पड़ा।

वीरमणि के घर डिलीवरी में टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और घर के दूसरे सामान शामिल थे। बताया जा रहा है कि एक ऑर्डर में 1.69 लाख रुपये का टेलीविजन भी था।

ऑनलाइन ऐसी फर्जी पोस्ट भी फैलीं, जिनमें दावा किया गया कि उनके लिए 70 करोड़ रुपये का T-90 मिलिट्री टैंक, एक एम्बुलेंस और यहां तक कि एक रॉकेट भी ऑर्डर किया गया था।

COD पर ऑर्डर देख चकराया दिमाग

वीरमणि के लिए ऑर्डर बढ़ने के साथ ही स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया। चूंकि डिलीवरी COD पर थीं, इसलिए उनसे उन चीजों के लिए पैसे देने की उम्मीद की जा रही थी, जिन्हें उन्होंने कभी ऑर्डर ही नहीं किया था।

डिलीवरी करने वाले कर्मचारी भी इस प्रैंक में फंस गए। वे ऐसे पार्सल लेकर उनके पते पर पहुंच रहे थे जिन्हें वीरमणि ने ऑर्डर ही नहीं किया था।

वीरमणि ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'आप लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं? डिलीवरी बॉय दूर-दूर से आ रहे हैं। ऐसा करना बंद करें। आधे घंटे में पंद्रह ऑर्डर आ गए और मेरे पास उन सबके लिए पैसे नहीं हैं।'

शहर छोड़ने का किया फैसला

वीरमणि ने गुहार लगाते हुए कहा, 'मुझे उनकी डांट क्यों सुननी पड़े? वे काम कर रहे हैं और बेवजह इसमें फंस रहे हैं। मेरे पास पैसे नहीं हैं, मैं बस गुहार लगा रहा हूं। ऐसा करना बंद करें।'

बार-बार गुहार लगाने के बावजूद, उन्हें परेशान करने का सिलसिला जारी रहा। बाद में एक वीडियो में वीरमणि ने कहा, 'मैं शहर से बाहर जा रहा हूं। लाखों के ऑर्डर दिए जाने के बाद बहुत से लोग मेरे पीछे पड़ गए हैं। वे मुझे बुरा-भला कह रहे हैं।'

यह भी पढ़ें- 'आरोपी के भागने की आशंका नहीं जता सकते', उत्तर भारतीय वाले तर्क पर HC ने तमिलनाडु पुलिस को लगाई फटकार