विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP के झाबुआ में दर्दनाक हादसा, रेत से भरा ट्रक बेकाबू होकर घर में घुसा; 3 की मौत

Published: Sat, 30 Aug 2025 02:50 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2025 03:29 PM (IST)

मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेत से भरा ट्रक एक घर में घुस गया जिससे ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा। फाइल फोटो
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा। फाइल फोटो

HighLights

  1. झाबुआ में देर रात एक ट्रक घर में घुसा, तीन की मौत।
  2. मृतकों में 7 साल की बच्ची भी शामिल।
  3. हादसे के बाद ग्रामीणों ने शुरू किया धरना प्रदर्शन।

डिजिटल डेस्क, झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ में देर रात एक ट्रक घर में घुस गया और घर के अंदर सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 7 साल की बच्ची का नाम भी शामिल है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह घटना झाबुआ में फतिपुरा गांव के पास चोरन माता घाट पर देखने को मिला। रेत से भरा ट्रक अचानक घर में घुस गया और अंदर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया।

ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

कालीदेवी पुलिस स्टेशन के अधिकारी प्रदीप वॉल्टर के अनुसार, यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। हादसे के बाद गांव के लोगों में हड़कंप मच गया और सभी ने इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हादसे पर बात करते हुए प्रदीप कहते हैं-

यह ट्रक छोटा उदयपुर से राजगढ़ जा रहा था। ट्रक की ट्रॉली में रेत भरी थी। चोरन माता घाट के पास स्थित ढलान पर अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक बेकाबू होकर घर में घुस गया।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय देसिंह मेड़ा, 27 वर्षीय रामलीला और 7 वर्षीय आरूही के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है। गांव के लोगों ने मौके पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों को समझा बुझाकर शांत करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'पहले दिन थोड़ी टेंशन हुई, लेकिन...', ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा सचिव का बड़ा बयान