Move to Jagran APP

मध्यप्रदेश : सीएए समर्थन रैली में महिला डिप्टी कलेक्टर से बदसलूकी, दो लोगों के खिलाफ FIR, एक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सीएए समर्थन रैली के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींचने और उनसे हाथापाई के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 09:45 AM (IST)
मध्यप्रदेश : सीएए समर्थन रैली में महिला डिप्टी कलेक्टर से बदसलूकी, दो लोगों के खिलाफ FIR, एक गिरफ्तार
मध्यप्रदेश : सीएए समर्थन रैली में महिला डिप्टी कलेक्टर से बदसलूकी, दो लोगों के खिलाफ FIR, एक गिरफ्तार

राजगढ़, एएनआइ। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नागारिकता संशोधन कानून 2019 (CAA) के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींचने और उनसे हाथापाई के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कल राजगढ़ में आयोजित प्रदर्शन के दौरान धारा -144 के उल्लंघन के लिए एफआइआर दर्ज की गई है। इस एफआइआर में 124 लोगों का नाम है। 17 लोग अभी तक गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में धारा 144 लागू होने के कारण रैली के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने बिना अनुमति के रैली की।

रैली के दौरान जमकर हंगामा

बता दें कि इस रैली के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कलेक्टर निधि निवेदिता और प्रिया वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को काथित तौर पर चांटे मारे। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी का सिर फूट गया। उसने पुलिस पर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इसी दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के साथ बदसलूकी हुई। इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में कलेक्टर निधि निवेदिता को कथित तौर पर एक आदमी को थप्पड़ मारते देखा गया जो प्रदर्शन का एक हिस्सा था।

कलेक्टर और उनके डिप्टी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी- शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटे जाने पर प्रशासन की आलोचना की। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया और कहा कि राजगढ़ जिले के कलेक्टर और उनके डिप्टी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कलेक्टर को ऐसा करने का आदेश दिया? चौहान ने आगे कहा कि पुलिस के इस रवैये के खिलाफ भाजपा बड़े पैमाने पर लोगों का आंदोलन शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें: VIDEO: सीएए के समर्थन रैली में पुलिस ने लाठियां भांजी, दो लोगों के सिर फूटे, कलेक्टर ने भाजपा नेता को मारा चांटा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.