Move to Jagran APP

मध्यप्रदेश: बाघों की लगातार मौत की शिकायतों पर भदौरिया को हटाया

राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 16 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके तहत बाघों की लगातार मौत और शिकवा-शिकायतों के चलते राज्य शासन ने पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक केएस भदौरिया को हटा दिया है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 07:59 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 08:04 AM (IST)
मध्यप्रदेश: बाघों की लगातार मौत की शिकायतों पर भदौरिया को हटाया
मध्यप्रदेश में बाघों की लगातार मौत पर एक्शन।

भोपाल, जेएनएन। राज्य शासन ने मंगलवार को भारतीय वन सेवा के 16 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके तहत बाघों की लगातार मौत और शिकवा-शिकायतों के चलते राज्य शासन ने पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक केएस भदौरिया को हटा दिया है। उन्हें वन मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं ग्वालियर के बाद बैतूल वन वृत्त की कमान भी अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक स्तर के अधिकारी को सौंप दी गई है।

loksabha election banner

शासन ने एपीसीसीएफ मोहनलाल मीना को पदेन सीसीएफ पदस्थ किया है। इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने आपत्ति भी ली थी, पर ग्वालियर में बीएस अन्नागिरी के एपीसीसीएफ होते हुए सीसीएफ का पद संभालने का तर्क देकर विभाग को राजी कर लिया गया।

किसे कहां भेजा

नाम---- वर्तमान पदस्थापना ---- नवीन पदस्थापना

गिरधर राव ---- संचालक एसएफआरआई ---- पीसीसीएफ प्रशिक्षण वन मुख्यालय

सत्यानंद ---- एपीसीसीएफ वन विकास निगम ---- सीईओ ईको टूरिज्म बोर्ड

मोहनलाल मीना ---- एपीसीसीएफ निगरानी एवं मूल्यांकन ---- पदेन वनसंरक्षक बैतूल वृत्त

एल. कृष्णमूर्ति ---- क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व ---- क्षेत्र संचालक सतपु़़डा टाइगर रिजर्व

केके भारद्वाज ---- सीसीएफ होशंगाबाद वृत्त ---- सीसीएफ छिंदवा़़डा वृत्त

उत्तम कुमार शर्मा ---- सीसीएफ विकास वन मुख्यालय ---- क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व

सुनील कुमार सिंह ---- क्षेत्र संचालक सतपु़़डा टाइगर रिजर्व ---- क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला

केएस भदौरिया ---- क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व ---- सीसीएफ वन मुख्यालय

महेंद्र सिंह सिसोदिया ---- प्रभारी सीसीएफ अनुसंधान एवं विस्तार खंडवा ---- प्रभारी सीसीएफ खंडवा वृत्त

नरेश कुमार यादव ---- वनमंडल अधिकारी सिवनी उत्पादन ---- उप संचालक कान्हा ([बफर)] टाइगर रिजर्व

रवींद्र मणि त्रिपाठी ---- वनमंडल अधिकारी जबलपुर ---- उप संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व

अंजना सुचित्रा तिर्की ---- उप संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व ---- वनमंडल अधिकारी जबलपुर

देवांशु शेखर ---- वनमंडल अधिकारी उत्तर शहडोल ---- उप संचालक बांधवग़़ढ टाइगर रिजर्व उमरिया

अनुराग कुमार ---- वनमंडल अधिकारी बालाघाट ---- वनमंडल अधिकारी सिवनी उत्पादन

सिद्धार्थ गुाा ---- उपसंचालक बांधवग़़ढ टाइगर रिजर्व उमरिया ---- वनमंडल अधिकारी उत्तर शहडोल

ग्रजेश कुमार बरक़़डे ---- उप संचालक कान्हा (बफर) टाइगर रिजर्व मंडला ---- वनमंडल अधिकारी दक्षिण बालाघाट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.