तलाक होते ही पत्नी ने कर दिया पति की बेनामी संपत्ति का खुलासा
जैसे ही तलाक हुआ, पत्नी ने आयकर विभाग और पुलिस थाने पहुंचकर पति का सारा कच्चा चिट्ठा खोल दिया।
By Pratibha KumariEdited By: Published: Tue, 06 Feb 2018 09:58 AM (IST)Updated: Tue, 06 Feb 2018 09:58 AM (IST)
style="text-align: justify;">भोपाल, नईदुनिया। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला ने पति से तलाक होते ही आयकर विभाग के सामने पति की बेनामी संपत्ति का खुलासा कर दिया। मनमाफिक भत्ता नहीं मिलने पर महिला ने पति की काली कमाई की सारी पोल खोल दी। आयकर विभाग ने बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम के तहत करोड़ों रुपए की संपत्ति अटैच कर ली है।
मामला पुराने भोपाल के एक प्रॉपर्टी ब्रोकर का है। उनका पत्नी से जैसे ही तलाक हुआ, पत्नी ने आयकर विभाग और पुलिस थाने पहुंचकर पति का सारा कच्चा चिट्ठा खोल दिया। उसकी शिकायत के आधार पर आयकर विभाग ने जांच-पड़ताल कर बैंक खाते की रकम और गौहरगंज, खनपुरा और भोपाल की कुछ जमीन अटैच कर ली है।
शिकायत पर जांच हुई तो पता चला महिला के नाम पर बैंक खाते में 10 लाख रुपए जमा हैं, जबकि उसे इसकी जानकारी नहीं थी। महिला का कहना है कि उसके नाम पर प्रॉपर्टी का लेनदेन हो रहा था, इसका पता नहीं था। इसके अलावा अन्य परिजन के नाम पर गौहरगंज में जमीन मिली, जिसकी पॉवर ऑफ अटार्नी बरामद हुई है।
एक संपत्ति बेचने के बाद 70 लाख रुपए की रकम ब्रोकर और उसके पिता के नाम बैंक खाते में मिली। विभाग ने दोनों खातों की रकम सीज कर दी है। अन्य लेनदेन की जांच भी चल रही है। पति की मां और बहन के नाम पर भी तीन एकड़ जमीन पाई गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें