Move to Jagran APP

यूपी के हाथरस में युवती के साथ हुई दरिंदगी के बाद अब मध्यप्रदेश में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक नाबालिग बच्ची के साथ तीन लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 09:43 AM (IST)
यूपी के हाथरस में युवती के साथ हुई दरिंदगी के बाद अब मध्यप्रदेश में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार
मध्य प्रदेश के खरगोन में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म।

खरगोन, एएनआइ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय युवती के साथ हुई दरंदगी के बाद जहां पूरे देश शर्मसार है, वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में एक नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामना आई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात खरगोन में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। 

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि नाबालिग और भाई एक झोपड़ी में रह रहे थे, जब तीन व्यक्ति उनके पास पहुंचे और भाई पर हमला किया। भाई गांव से मदद लेने के लिए भाग गया। इस दौरान आरोपियों ने लड़की को अपना शिकार बना लिया। 

उन्होंने कहा कि आरोपी ने लड़की को खेत में ले जाकर उसके साथ दुषकर्म किया। आरोपी ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया और भाग गए। फिलहाल आरोपी फरार हैं।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। मामले से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में भी एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म 

उत्तर प्रदेश के हाथरस के बाद बलरामपुर में भी एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया। छात्रा के साथ हुई हैवानियत ने सभी को हिलाकर रख दिया। घटना के बाद पुरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।

दरअसल, दोनों आरोपी लड़कों ने दलित युवती को दोस्ती के बहाने बुलाया और फिर सामुहिक दुषकर्म की घटना को अंजाम दिया। हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की को रिक्शा में बैठाकर उसके घर भेज दिया। इसके बाद युवती की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने बताया कि पीड़िता हाथ में ग्लूकोज लगाकर घर पहुंची थी। उसके परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.