Move to Jagran APP

पप्पू की माधुरी से दीवानगी पर अमेरिका में किताब

रांची, संजय कृष्ण। भक्ति ईश्वर की हो या व्यक्ति की, श्रद्धा से हो तो रंग लाती है। जमशेदपुर निवासी पप्पू सरदार भी बॉलीवुड अदाकारा धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के पहले तो दीवाने थे, जो धीरे-धीरे श्रद्धा में बदल गया। मन रमा तो उन्होंने मंदिर बनवाकर माधुरी की बाकायदा मूर्ति स्थापित करा दी। पप्पू सरकार चाट की दुकान लगाते हैं औ

By Edited By: Published: Fri, 09 May 2014 08:08 PM (IST)Updated: Fri, 09 May 2014 08:08 PM (IST)
पप्पू की माधुरी से दीवानगी पर अमेरिका में किताब

रांची, संजय कृष्ण। भक्ति ईश्वर की हो या व्यक्ति की, श्रद्धा से हो तो रंग लाती है। जमशेदपुर निवासी पप्पू सरदार भी बॉलीवुड अदाकारा धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के पहले तो दीवाने थे, जो धीरे-धीरे श्रद्धा में बदल गया। मन रमा तो उन्होंने मंदिर बनवाकर माधुरी की बाकायदा मूर्ति स्थापित करा दी। पप्पू सरकार चाट की दुकान लगाते हैं और उनकी दुकान पर स्वाद चखने वाला अंगुलियां चाटता रह जाता है। लेकिन पप्पू की दीवानगी सात समुंदर पार अमेरिका के कैलीफोर्निया जा पहुंची। जहां भारतीय मूल की शालिनी कक्कड़ ने उन पर पूरी कहानी लिख डाली और प्रतिष्ठित 'पब्लिक हिंदुइज्म' पुस्तक में प्रकाशित हुई।

loksabha election banner

पब्लिक हिंदुइज्म किताब में हिंदू धर्म को लेकर एक अलग व्याख्या और कहानी है। जिसमें बताया गया कि दक्षिण भारत में लोग अपने स्टार अभिनेता की पूजा करते हैं लेकिन उत्तार भारत में इसे पप्पू ने जीवंत किया। उन्होंने जीते जी एक कलाकार को देवी बना दिया और देवी हैं तो मंत्र भी होगा। जय श्री माधुरी देविआए नम:..। शालिनी लिखी पुस्तक का संपादन जॉन जेवोस, प्रलय कानूनगो, दीपा एस रेड्डी, माया वारियर व रेमंड ब्रेडी विलियम्स ने किया है। शीर्षक डेवोशनल फैनडम : द माधुरी दीक्षित टेंपल ऑफ पप्पू सरदार में उन्होंने दीवानगी को परवान चढ़ते दिखाया है। पुस्तक नई दिल्ली से प्रकाशित है, लेकिन लेखक सभी विदेशी हैं।

पप्पू बताते हैं कि शालिनी कैलिफोर्निया से जमशेदपुर मिलने आई। इसके बाद वे फोन से बातचीत करती रहीं। जब किताब पहली बार आई तो इसे मैंने नहीं खोला। माधुरी देवी के मंदिर गया। पुजारी संतोष त्रिपाठी ने पुस्तक की पूजा की, फिर खोला। पप्पू माधुरी को बहन मानते हैं और 2007 में वे राखी भी बंधवा चुके हैं। हर 15 मई को पूरे उत्साह के साथ माधुरी का जन्मदिन मनाते हैं। हालांकि पप्पू माधुरी के अभिनय के बजाय उनकी मुस्कुराहटों के कायल हैं। कहते हैं, उनकी मुस्कुराहट देख हर चिंता काफूर हो जाती है। उनमें एक आदर्श नारी की छवि है। वह सलाह भी देते हैं, आप अपने घर में उनकी तस्वीर टांगकर तो देखिए।

पढ़ें : माधुरी बनीं बॉलीवुड की पहली 'प्रेरणादायी हस्ती'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.